
Rama Devi Sahu
108 days ago
*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞 दिनांक - 15 मई 2026* *⛅दिन - शुक्रवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:31 तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी प्रातः 05:11 मई 16 तक, तत्पश्चात् अमावस्या* *⛅नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 08:14 तक तत्पश्चात् भरणी* *⛅योग - आयुष्मान् दोपहर 02:21 तक तत्पश्चात् सौभाग्य* *⛅राहुकाल - सुबह 10:44 से दोपहर 12:23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:46* *⛅सूर्यास्त - 07:01 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:20 से प्रातः 05:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:57 से दोपहर 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:02 से मध्यरात्रि 12:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - विष्णुपदी- वृषभ संक्रांति (सूर्योदय से सुबह से 06:28 तक), सर्वार्थसिद्धि योग (सूर्योदय से रात्रि 08:14 तक), मासिक शिवरात्रि* *🌥️विशेष - चतुर्दशी के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌻 तुम्हारे अंदर जो संशयरूपी असुर है वही तुम्हारी तमाम शक्तियों को, सामर्थ्य को छीन रहा है; तुम दृढ़ हो के उसे नष्ट कर दो | ॐ ॐ ॐ... 🌻गुफा में लाख वर्ष का अँधेरा है लेकिन दीया जलाओ तो लाख वर्ष के अँधेरे का प्रभाव नहीं रहेगा । ऐसे ही लाखों-करोड़ों वर्ष के जीवत्व के, जन्म-मरण के संस्कार हैं परंतु सत् का संग हो गया तो करोड़ों वर्षों के अज्ञान का प्रभाव नहीं रहेगा । इसलिए सत् के संग से एक सप्ताह में परीक्षित को सत् तत्त्व का साक्षात्कार हो गया, हमको 40 दिन में हो गया । मैं तो कहता हूँ कि 40 साल में भी ईश्वर का साक्षात्कार हो जाय तो सौदा सस्ता है । बहुत बढ़िया, बहुत मंगल समाचार, मंगल दिवस है । 🌻आत्मसाक्षात्कारी गुरु मिलना बड़ा दुर्लभ है और फिर उनमें श्रद्धा, भक्ति और उनके बताये साधन में तत्परता बनी रहना यह तो और भी दुर्लभ है । *🙏 🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
