MyMandirInstall

*अरुणाचल प्रदेश🌄* उगते सूर्य के भूमि का गौरव भारत के पूर्वोत्तर में स्थित अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। हिमालय की गोद में बसा यह प्रदेश विविध जनजातीय संस्कृति, पर्वो और प्रकृति के अनुपम सौंदर्य के लिए विश्वप्रसिद्ध है। तवांग मठ की आध्यात्मिक शांति से लेकर सिंग और सुबनसिरी की जलधाराएं और पारंपरिक नृत्यों की लय तक, अरुणाचल भारत की सांस्कृतिक विविधता का सजीव उदाहरण है। यहां की जनजातियां अपनी भाषा, वेशभूषा और परंपराओं के साथ राष्ट्र की एकता में अद्वितीय रंग भारती है। अरुणाचल प्रदेश का राज्य स्थापना दिवस स्मरण कराता है कि जहां सूर्य सबसे पहले उगता है, वहां विकसित भारत की आशा की किरण भी सर्वप्रथम दिखाई देती है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!