MyMandirInstall

*श्रावण विशेष: शिव और नंदी 🚩* शिवालयों में शिवलिंग के सम्मुख विराजमान नंदी केवल उनका वाहन नहीं, बल्कि अटूट भक्ति, सेवा और पूर्ण समर्पण के शाश्वत प्रतीक हैं. नंदी भगवान शिव के परम गण, द्वारपाल और प्रथम भक्त हैं. इसी कारण शिवदर्शन से पूर्व श्रद्धालु नंदी के दर्शन करते हैं और अनेक स्थानों पर उनकी प्रतिमा के समीप अपनी मनोकामना निवेदित करते हैं. नंदी की सदैव शिव की ओर एकाग्र दृष्टि हमें सिखाती है कि जीवन में लक्ष्य, श्रद्धा और साधना कभी विचलित नहीं होनी चाहिए. उनका धैर्य, मौन और निष्ठा भारतीय आध्यात्मिक चिंतन में अनुशासन और आत्मसंयम का आदर्श प्रस्तुत करते हैं. *मेरी संस्कृति….मेरा देश….मेरा अभिमान 🚩*

Comments (2)

No comments yet. Be the first to comment!