
Rama Devi Sahu
75 days ago
🙏🌹'अध्यात्म रामायण' कहती है कि एक रात जब माता कैकेयी सोती हैं तो उनके स्वप्न में विप्र, धेनु, सुर, संत सब एक साथ हाथ जोड़ के आते हैं और उनसे कहते हैं कि 'हे माता कैकेयी, हम सब आपकी शरण में हैं। महाराजा दशरथ की बुद्धि जड़ हो गयी है तभी वो राम को राजा का पद दे रहे हैं। अगर प्रभु राजगद्दी पर बैठ गए तब उनके अवतार लेने का मूल कारण ही नष्ट हो जायेगा। माता, सम्पूर्ण पृथ्वी पर सिर्फ आपमें ही ये साहस है की आप राम से जुड़े अपयश का विष पी सकती हैं। कृपया प्रभु को जंगल भेज के सुलभ करिये, युगों-युगों से कई लोग उद्धार होने की प्रतीक्षा में हैं। त्रिलोकस्वामी का उद्देश्य भूलोक का राजा बनना नहीं है। अगर वनवास ना हुआ तो राम इस लोक के 'प्रभु' ना हो पाएंगे माता।' ये कहते-कहते देवता घुटनों पर आ गए। माता कैकेयी के आँखों से आँसू बहने लगे। माता बोलीं - 'आने वाले युगों में लोग कहेंगे कि मैंने भरत के लिए राम को छोड़ दिया लेकिन असल में मैं राम के लिए आज भरत का त्याग कर रही हूँ। मुझे मालूम है इस निर्णय के बाद भरत मुझे कभी स्वीकार नहीं करेगा।' रामचरित मानस में भी कई जगहों पर इसका संकेत मिलता है जब गुरु वशिष्ठ दुःखी भरत से कहते हैं - सुनहु भरत भावी प्रबल बिलखि कहेउ मुनिनाथ। हानि लाभु जीवनु मरनु जसु अपजसु बिधि हाथ। हे भरत ! सुनो भविष्य बड़ा बलवान् है। हानि-लाभ, जीवन-मरण और यश-अपयश, ये सब विधाता के ही हाथ में है, बीच में केवल माध्यम आते हैं। प्रभु इस लीला को जानते थे इसीलिए चित्रकूट में तीनों माताओं के आने पर प्रभु सबसे पहले माता कैकेयी के पास ही पहुँच कर प्रणाम करते हैं क्यूंकि उनको पैदा करने वाली भले ही कौशल्या जी थीं लेकिन उनको 'मर्यादा पुरुषोत्तम' बनाने वाली माता कैकेयी ही थीं।🙏🌹
Comments (4)

Rama Devi Sahu
Jun 16, 2026
Good Evening 🌹 *🌺📜 रामायण की सबसे प्रेरणादायक सीख 📜🌺* *"धर्म का साथ देने वाला कभी अकेला नहीं होता, क्योंकि उसके साथ स्वयं ईश्वर खड़े होते हैं।"* *🌿 प्रभु श्रीराम ने सिखाया कि संकट आने पर घबराना नहीं, बल्कि धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।* *✨ जीवन की हर परीक्षा हमें मजबूत बनाने के लिए आती है, कमज़ोर बनाने के लिए नहीं।* *💫 सत्य की राह भले कठिन हो, लेकिन उसकी मंज़िल हमेशा विजय होती है।* *🚩❤️ जय श्री राम ❤️🚩🙏🏻🌸🕉️✨🌿🔥*

Rakesh Kumar
Jun 16, 2026
good evening ji 🙏

Rama Devi Sahu
Jun 16, 2026
🌹🌹 Good Afternoon Jii 🌹🌹

Rakesh Kumar
Jun 16, 2026
good morning ji 🙏
