MyMandirInstall

*हिंदी अनुवाद:* _⏹️ चावल की पेज (मांड) के स्वास्थ्यवर्धक फायदे_ _संकलन : मिलिंद पंडित,_ ◆ चावल की पेज में काला नमक डालकर पीने से भूख बढ़ती है। ◆ चावल की पेज में शहद मिलाकर पीने से एनर्जी मिलती है। थकान दूर होती है। ◆ चावल की पेज और गुड़ एक साथ मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होती है। ◆ चावल की पेज में नींबू का रस डालने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। ◆ चावल की पेज में दही डालकर पीने से कब्ज की तकलीफ कम होती है। ◆ केला और चावल की पेज एक साथ मिलाकर पीने से दस्त बंद हो जाते हैं। ◆ चावल की पेज में घी मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है। ◆ चावल की पेज में नमक और जीरा मिलाकर पीने से डाइजेशन सुधरता है। ◆ चावल की पेज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे ऊर्जा मिलती है। बाहर जाते समय पीकर जाएं, दिनभर तरोताजा महसूस होता है। ◆ वायरल इंफेक्शन से उल्टी, मितली हो रही हो तो खाने की जगह पेज लें, बीमारी में आई कमजोरी दूर होती है। ◆ उच्च रक्तचाप कम होता है। चावल का पानी लेने से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ◆ चावल के पानी से चेहरा धोने पर ताजगी भरा, मुलायम होता है, काले दाग निकल जाते हैं। ◆ बालों के लिए बेहतरीन टॉनिक है। इसके पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ निकल जाता है, बाल रेशमी, चमकदार और मजबूत होते हैं। रूखापन निकल जाता है। दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है, क्योंकि इसमें भरपूर विटामिन, मिनरल होते हैं। ◆ चावल के पानी का नियमित सेवन करने से कैंसर की कोशिकाएं नियंत्रण में रहती हैं। ◆ चावल के पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में होने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ◆ डायरिया में डिहाइड्रेशन होता है, ऐसे समय में चावल की पतली पेज पिलानी चाहिए। ताकत आती है। ◆ सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल इंफेक्शन में चावल का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़कर बीमारी दूर होती है।

Post media

Comments (2)

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Jun 9, 2026

dhanyawad 🙏 bacha mangalmay mangalwar ho

babita  Tiwari

babita Tiwari

Jun 8, 2026

aachi jankari .... Radhe Radhe ji 🙏🏼