
Rama Devi Sahu
125 days ago
राम नाम अपावन को पावन बनाता है,राम नाम कलियुग के पापों को समूल नष्ट कर देता है। राम नाम जापक,धारक पर कलियुग की बुराइयों का कुछ भी प्रभाव नही पड़ता है । अतः इस कलिकाल में अपने मन को पावन करना चाहते हैं तो राम नाम धारण करें और जगत में पापमुक्त होकर पवित्र जीवन व्यतीत करें। जय श्रीराम नाम,बड़ा उपकारी नाम 🚩🚩🚩 दंडक वन प्रभु कीन्ह सुहावन । जन मन अमित नाम किए पावन ।। निसिचर निकर दले रघुनंदन । नामु सकल कलि कलुष निकंदन ।।🚩 ( बालकांड 23/4) मानस के आरंभ में राम नाम भगवान की महिमा बताते हुए तुलसीबाबा कहते हैं कि रामजी ने भयानक दंडक वन को सुहावना बना दिया, परंतु राम नाम ने असंख्य मनुष्यों के मन को पवित्र कर दिया । रामजी ने राक्षसों के समूह को मारा परंतु राम नाम तो कलियुग के सारे पापों को जड़ से उखाड़ने वाला है।।

Comments (2)

R k jangid phulera Jaipur
May 19, 2026
जय सियाराम जी शुभ संध्या 🌹🙏

प्रेम कुमार
May 19, 2026
🌹 जय श्री राम 🌹 शुभ संध्या वंदन 🌹
