
Rama Devi Sahu
194 days ago
👉 *प्रणाम का महत्व* 🏵️ *महाभारत का युद्ध चल रहा था -* *एक दिन दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर "भीष्म पितामह" घोषणा कर देते हैं कि -* *"मैं कल पांडवों का वध कर दूँगा"* *उनकी घोषणा का पता चलते ही पांडवों के शिविर में बेचैनी बढ़ गई -* *भीष्म की क्षमताओं के बारे में सभी को पता था इसलिए सभी किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए|* *तब -* *श्रीकृष्ण ने द्रौपदी से कहा अभी मेरे साथ चलो -* *श्रीकृष्ण द्रौपदी को लेकर सीधे भीष्म पितामह के शिविर में पहुँच गए -* *शिविर के बाहर खड़े होकर उन्होंने द्रोपदी से कहा कि - अन्दर जाकर पितामह को प्रणाम करो -* *द्रौपदी ने अन्दर जाकर पितामह भीष्म को प्रणाम किया तो उन्होंने* - *"अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद दे दिया , फिर उन्होंने द्रोपदी से पूछा कि !!* *"वत्स, तुम इतनी रात में अकेली यहाँ कैसे आई हो, क्या तुमको श्रीकृष्ण यहाँ लेकर आये है" ?* *तब द्रोपदी ने कहा कि -* *"हां और वे कक्ष के बाहर खड़े हैं" तब भीष्म भी कक्ष के बाहर आ गए और दोनों ने एक दूसरे से प्रणाम किया -* *भीष्म ने कहा -* *"मेरे एक वचन को मेरे ही दूसरे वचन से काट देने का काम श्रीकृष्ण ही कर सकते है"* *शिविर से वापस लौटते समय श्रीकृष्ण ने द्रौपदी से कहा कि -* *"तुम्हारे एक बार जाकर पितामह को प्रणाम करने से तुम्हारे पतियों को जीवनदान मिल गया है "* - *" अगर तुम प्रतिदिन भीष्म, धृतराष्ट्र, द्रोणाचार्य, आदि को प्रणाम करती होती और दुर्योधन- दुःशासन, आदि की पत्नियां भी पांडवों को प्रणाम करती होंती, तो शायद इस युद्ध की नौबत ही न आती "* - *......तात्पर्य्......* *वर्तमान में हमारे घरों में जो इतनी समस्याए हैं उनका भी मूल कारण यही है कि -* *"जाने अनजाने अक्सर घर के बड़ों की उपेक्षा हो जाती है "*" यदि घर के बच्चे और बहुएँ प्रतिदिन घर के सभी बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें तो, शायद किसी भी घर में कभी कोई क्लेश न हो "**बड़ों के दिए आशीर्वाद कवच की तरह काम करते हैं उनको कोई "अस्त्र-शस्त्र" नहीं भेद सकता -* *"निवेदन 🙏🏻 सभी इस संस्कृति को सुनिश्चित कर नियमबद्ध करें तो घर स्वर्ग बन जाय।"* *क्योंकि*:- *प्रणाम प्रेम है।* *प्रणाम अनुशासन है।* *प्रणाम शीतलता है।* *प्रणाम आदर सिखाता है।* *प्रणाम से सुविचार आते है।* *प्रणाम झुकना सिखाता है। *प्रणाम क्रोध मिटाता है।* *प्रणाम आँसू धो देता है।* *प्रणाम अहंकार मिटाता है। *प्रणाम हमारी संस्कृति है। *आप सबको मेरा प्रणाम*.. 🙏🏻🌺🙏🏻
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
