MyMandirInstall
Profile

Rohit Patel

346 days ago

ॐ शिवगोरक्ष योगी आदेश ।। पगलु वाणी ।। १८-९-२०२५ संसार मे सबसे बड़े मित्र, मार्गदर्शक और सहायक माता-पिता, गुरु और इष्ट ही होते है । माता जन्म देती है, पिता पालन करता है, गुरु मार्गदर्शन करते है, और इष्ट जन्मो के बंधन से मुक्त कर देते है । संस्कारी माता-पिता की प्राप्ति पूर्व जन्म के सद्कर्म द्वारा होती है, इस जन्म के अच्छे कर्म स्वरूप सद्गुरु की प्राप्ति होती है, अंततः सद्गुरु की कृपा से इष्ट मिलन संभव होता है । मानव देह का उद्देश्य मात्र जीवन का भोग मात्र नही है, अपितु जन्म-मरण से मुक्ति हेतु प्रयास है । स्वर्ग प्राप्ति कोई बडी बात नही, इष्ट के चरण में शरण मिले यही मानव देह की सार्थकता है । एक कहानी याद आयी,, श्रीराम के वनवास काल मे रामजी एक कीड़े को देख कर मुस्कुरा रहे थे जो बार बार एक पेड़ पर चढ़ने के प्रयास में गिर रहा था, तब लक्ष्मण जी ने पूछा भइया आप इस कीड़े को देख कर कर क्यों हंस रहे हो । तब राम जी ने कहा भैया लक्ष्मण ध्यान से देखो ये कोई साधारण कीड़ा नही है, यह 4 बार देवराज इंद्र बन चुका है किन्तु जब पुण्य क्षय हुए तब ये इंद्रपद से पतित हो कर निम्न कीट योनि में जन्म लिया । इसलिए मेरा मत है कि स्वर्ग प्राप्ति हेतु किये पुण्य भी व्यर्थ हो जाते है, यदि इष्ट के प्राप्ति समर्पित भाव से सद्कर्म किये जायें तो मोक्ष संभव हो सकता है ।। एक मुद्दत से तलाश थी कि कोई हमसफर हो जो साथ चले तेरे हर कदम पगलु । गुरुकृपा से ऐसा साथी मिला कि अब किसी भी हमराही की चाहत ही ना रही ।। शिवगोरक्ष कल्याण करे । शिवशक्ति भक्ति, शक्ति, मुक्ति, सद्बुद्धि दे । भैरव उस्ताद सदा सहाय ।। आदेश🚩 आदेश 🚩

Post media

Comments (8)

Rohit  Patel

Rohit Patel

Sep 18, 2025

जी बड़े भाई जी प्रणाम 🌹🙏 नारायण नारायण जी 🪷📿🙏 शुभ रात्रि वंदन जी 🌹📿🙏 धन्यवाद जी 🌹 🤝🤗💞💞💞💞💞

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 18, 2025

🌹🌹 शुभ रात्रि की शुभकामनाएं, जी भाई जी। ‌ धन्यवाद जी।। ््््््ॐ 🌹🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 18, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏

Rohit  Patel

Rohit Patel

Sep 18, 2025

जी शर्मा जी नारायण नारायण 🌺📿🙏 माँ भगवती कल्याण करे हम सब पर 🔱✋💞💞💞💞 शुभ रात्रि वंदन जी 🌹📿🙏 धन्यवाद जी 🌹🤝☕

Shri om  Sharma

Shri om Sharma

Sep 18, 2025

श्री राधे राधे जी।🙏🙏 सदैव आप और आपके परिवार पर राधे-राधे की कृपा बनी रहे। शुभ रात्रि वंदन जी।🙏🙏

Rohit  Patel

Rohit Patel

Sep 18, 2025

जी रमा जी.... हरि ॐ तत् सत् जय गुरुदेव जी 🌹🌺📿🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 18, 2025

Bahut hi Sundar Kahani " indra Dev" ki...👌👌🙏 Jai Shree Ram 🙏🙏🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 18, 2025

🙏‼️ Hari Om Tat Sat ‼️🙏