MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

367 days ago

🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Dt.28.08.2025 (Thursday) ************************** ऊँ नमः भगवते रामकृष्णाय नमो नमः ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ * भक्ति में उदारता हो तो* *भक्त संतोष से परिपूर्ण रहता है* जगत जननी पार्वती ने भूखे भक्त भर्तृहरि को श्मशान में चिता के अंगारों पर रोटी सेकते देखा तो उनका कलेजा मुँह को आ गया । वह दौड़ी-दौड़ी ओघड़दानी भगवान शिव के पास गयीं और कहने लगीं - ”भगवन् ! मुझे ऐसा लगता है कि आपका कठोर हृदय अपने अनन्य भक्तों की दुर्दशा देखकर भी नहीं पसीजता । कम से कम उनके लिए भोजन की उचित व्यवस्था तो आपको करनी ही चाहिये । देखते नहीं वह बेचारा भर्तृहरि अपनी कईं दिनों की भूख किसी मृतक को दिए गए पिण्ड के आटे की रोटियाँ बनाकर शान्त कर रहा है ।” महादेव ने हँसते हुए कहा - “हे देवी ! ऐसे भक्तों के लिए मेरा द्वार सदैव खुला रहता है । पर वे आना ही कहाँ चाहते हैं ! यदि कोई वस्तु उन्हें दी भी जाये तो भी वे उसे स्वीकार नहीं करते, कष्ट उठाते रहते हैं । फिर ऐसी स्थिति में तुम्हीं बताओ कि मैं क्या करुँ ?” माँ भवानी अचरज से बोलीं - “तो क्या प्रभु जी ! आपके भक्तों को उदरपूर्ति के लिए भोजन की आवश्यकता भी अनुभव नहीं होती ?” भगवान शिव जी ने कहा - “परीक्षा लेने की तो तुम्हारी पुरानी आदत है, देवी ! यदि विश्वास न हो तो तुम स्वयं ही जाकर क्यों न पूछ लेती । लेकिन परीक्षा में सावधानी रखना ।” भगवान शिव के आदेश की देरी थी कि माँ पार्वती भिखारिन का छद्मवेश बनाकर भर्तृहरि के पास पहुँच गई और बोली - ”बेटा ! मैं पिछले कईं दिनों से भूखी हूँ । क्या मुझे भी कुछ खाने को दोगे ?” भर्तृहरि ने बड़े प्रेम से कहा - "हाँ, क्यों नहीं ! बैठो, माँ !" उन्होंने केवल चार रोटियाँ सेंकी थीं, उनमें से दो बुढ़िया माता के हाथ पर रख दीं और शेष दो रोटियों को खाने के लिए आसन लगाकर बैठ गया । भिखारिन ने दीन भाव से निवेदन किया - "बेटा ! इन दो रोटियों से कैसे काम चलेगा ? मैं अपने परिवार में अकेली नहीं हूँ, एक बुड्ढा पति भी है । उसे भी कईं दिनों से खाने को कुछ नहीं मिला ।” भर्तृहरि ने वे दोनों रोटियाँ भी भिखारिन के हाथ पर रख दीं । उन्हें बड़ा सन्तोष हुआ कि इस भोजन से मुझसे भी अधिक भूखे प्राणियों का निर्वाह हो सकेगा । उन्होंने कमण्डल उठाकर पानी पिया, सन्तोष की साँस ली और वहाँ से उठकर जाने लगे । तभी पीछे से आवाज सुनाई दी - "सुनो, वत्स ! तुम कहाँ जा रहे हो ?" भर्तृहरि ने पीछे मुड़कर देखा तो भिखारिन मुस्कुरा रही है और कह रही है - "मैं तुम्हारी साधना से बहुत प्रसन्न हूँ, वत्स ! तुम्हें जो वरदान माँगना हो माँगो ।" प्रणाम करते हुए भर्तृहरि ने कहा - "माँ ! अभी तो तुम अपनी व अपने पति की क्षुधा शान्त करने के लिए मुझसे रोटियाँ माँगकर ले गई थीं । अरे, जो स्वयं दूसरों के सम्मुख हाथ फैलाकर अपना पेट भरता हो, वह भला क्या किसी को कुछ दे सकता है ! ऐसे भिखारी से मैं क्या माँगू ?" पार्वती जी ने अपना असली स्वरुप दिखाया और कहा - "मैं सर्वशक्तिमान हूँ, वत्स ! तुम्हारे स्वभाव में जो करुणा है, उससे मैं बहुत प्रसन्न हूँ, तुम जो चाहो सो वर माँगो ?" भर्तृहरि ने श्रद्धा पूर्वक जगदम्बा के चरणों में सिर झुकाया और कहा - "हे माँ ! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो यही वर दे दो कि जो कुछ भी मुझे मिले उसे दीन दु:खियों में बांटता रहूँ और अभावग्रस्त स्थिति में भी मैं बिना मन को विचलित किए शान्ति पूर्वक जीवन यापन करता रहूँ ।" पार्वती जी 'एवमस्तु' कहकर भगवान शिव के पास लौट आयीं । त्रिकालदर्शी भगवान यह सब देख रहे थे, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा - "हे देवी ! मेरे भक्त इसलिए दरिद्र नहीं रहते कि उन्हें कुछ मिलता नहीं है । बल्कि भक्ति के साथ जुड़ी उदारता उनसे अधिक से अधिक दान कराती रहती है और वे खाली हाथ रहकर भी विपुल सम्पत्तिवानों से अधिक सन्तुष्ट बने रहते हैं । 💎♻💎♻💎♻💎♻

Comments (12)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 28, 2025

Rishi Panchami ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Aap ka Ratri Sukhd or Mangal Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 28, 2025

🙏🌹❤️🌹🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 28, 2025

Subha Brihaspativar ki Subha Kamanayen ke Sath Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 28, 2025

🙏‼️ Shanta Karam Bhujag Shaynam Padmanabham Suresham 🌹 Biswadharm Gagan Sadrishayam Megha Varnan Subhagam .... Lakshmi Kantam Kamal Nayanam Jogirdhyangamy Vande Vishnu Bhava bhaya Haranam Sarva Lokeik Natham ‼️🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Aug 28, 2025

🌹🌹 गुरुवार संध्या में आपको और आपके पूरे परिवार को हमारे तरफ से हैप्पी ऋषि पंचमी पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।🌹🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Aug 28, 2025

🌹🌹 गुड इवनिंग शुभ संध्या गुरुवार शाम ।की हार्दिक शुभकामनाएं।। राधे राधे जी जय श्री कृष्ण जी।बहन जी।🌹🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Aug 28, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Aug 28, 2025

🌹🌹ॐ भगवते वासुदेवाय नमः ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव।। जय श्री हरि विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे ।वेरी नाइस पोस्ट जी।बहन जी।🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 28, 2025

🙏🙏🌹🙏🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 28, 2025

🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Rishi Panchami ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Dopahar Jii 🙏 Bhagwan Shri Hari Vishnu ebm Mata Lakshmi Ji ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹