
Rama Devi Sahu
171 days ago
⚜️चका नयन प्रभु जगन्नाथ🙏🏻 ⭕‼️⭕ ✨नीलांचल की पावन धरती पर, बैठे हैं प्रभु जगन्नाथ महान। चक्र जैसे उनके नयन विशाल, देखें जग का हर एक प्राण। उनकी आँखों में प्रेम अपार, नहीं उनमें कोई भेदभाव। राजा हो या हो कोई गरीब, सबको देते एक सा चाव। चक्र नयन से करते दर्शन, जग के हर कोने का हाल। दुखी जनों की पीड़ा हरते, भर देते जीवन में खुशहाल। जब भक्त पुकारे सच्चे मन से, दौड़े आते दयामय नाथ। अपने करुणा के सागर से, भर देते सुख की हर बात। बड़ा दंडा गूंजे जयकारों से, जब निकलते रथ पर भगवान। लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती, देखने को उनका दिव्य स्थान। उनकी मुस्कान सरल और प्यारी, भक्तों के मन को भाती है। चक्र नयन की दिव्य झलक, हर पीड़ा को हर जाती है। वो दारु ब्रह्म के रूप में आए, निम वृक्ष से प्रकटे भगवान। जग के नाथ कहलाए फिर, जिनसे रोशन हुआ संसार।🍂 🙏🏻हे प्रभु जगन्नाथ दयालु, रखना सदा हम पर ध्यान। चक्र नयन से देना दर्शन, भक्तों का करना कल्याण।🙌🙏🏻 🙏🏻जय जगन्नाथ🌿🙏🏻 #दारुब्रम्म_जगन्नाथ 🐚🥀🙏🏻

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Mar 12, 2026
🙏‼️ Jai Jagannath Swami Nayan Path Gami Bhava Tume ‼️🙏 Mahaprabhu Shri Jagannath Ji ki Jai Ho 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

R k jangid phulera Jaipur
Mar 12, 2026
जय हो जगन्नाथ महाप्रभु की 🙏
