
Rama Devi Sahu
2 hours ago
*श्री पशुपतिनाथ, अखंड भारत 🛕* काठमांडू में बागमती नदी के तट पर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर, भगवान शिव के सबसे प्राचीन और पूजनीय धामों में से एक है. यह मंदिर उस सनातन सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जिसने सहस्राब्दियों से भारतीय उपमहाद्वीप को एक आध्यात्मिक सूत्र में बाँध रखा है. यहाँ विराजमान चतुर्मुखी शिवलिंग भगवान पशुपतिनाथ के उस स्वरूप का प्रतीक है, जो समस्त प्राणियों के रक्षक और विश्वकल्याण के अधिष्ठाता माने जाते हैं. यह मंदिर केवल स्थापत्य की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि अखंड भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का भी अमूल्य साक्ष्य है. श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ साधु-संत और श्रद्धालु एक साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🚩*
Comments (1)

R k jangid phulera Jaipur
Nov 3, 2026
अति सुंदर जय पशुपतिनाथ की 🌿🚩🌹🙏 पशुपतिनाथ जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे 🌹🙏
