MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

70 days ago

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भानु सप्तमी के अवसर पर सूर्य देव की साधना करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कब मनाई जाएगी भानु सप्तमी। #भानु_सप्तमी_2026_डेट_और_शुभ_मुहूर्त: वैदिक पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 20 जून को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से आरंभ होगी और 21 जून को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदयातिथि के आधार पर इस वर्ष भानु सप्तमी का व्रत और पूजन 21 जून को किया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त- 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक #अभिजत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक #विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक #गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक #सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 09 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक (22 जून) #पूजा_और_अर्घ्य_देने_की_विधि: इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ी रोली, अक्षत, लाल फूल तथा मिश्री या गुड़ डालें. फिर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” या गायत्री मंत्र का जाप करें. इसके पश्चात अपनी जगह पर खड़े होकर तीन बार परिक्रमा करें. इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। #भानु_सप्तमी_का_महत्व: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव पहली बार अपने सात घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे और उन्होंने पृथ्वी पर अपना प्रकाश फैलाया था. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आरोग्य (अच्छे स्वास्थ्य), आत्मबल, मान-सम्मान और पिता का कारक माना गया है. मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने और उनकी उपासना करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में उन्नति और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं। #कैसे_मनाई_जाती_है! इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने का विधान है। इसके बाद साफ कपड़े धारण करें। अब तांबे के लोटे में जल, लाल फूल. कुमकुम और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। दीपक जलाकर आरती करें। इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चलीसा का पाठ करें। अब फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके साथ ही मंदिर या फिर गरीब लोगों में अन्न-धन सहित आदि चीजों का दान करें। माना जाता है कि भानु सप्तमी के दिन साधना करने से जातक को ऊर्जा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। #भानु_सप्तमी_के_नियम: - इस दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव की विधिवत रुप से पूजा करें। - भानु सप्तमी पर विशेष चीजों का दान करें। - किसी से वाद-विवाद न करें। - इसके अलावा किसी के बारे में गलत न सोचें। - काले रंग के कपड़े धारण न करें। - तामसिक भोजन का सेवन न करें।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!