
mymandir Team
357 days ago
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं: ✅क्या करना चाहिए मंत्र जाप और ध्यान: ग्रहण काल को जाप, ध्यान और पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इससे मन शांत रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। स्नान और दान: ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए। ग्रहण के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, दूध, घी, चावल या चांदी जैसी चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है। धार्मिक ग्रंथ पढ़ना: ग्रहण के दौरान धार्मिक पुस्तकें जैसे सुंदरकांड, श्रीमद्भगवद्गीता, या हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्ते: ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालना एक आम प्रथा है। ❌क्या नहीं करना चाहिए बाहर न निकलें: माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है। खाना-पीना और बनाना: ग्रहण के समय भोजन बनाना या खाना नहीं चाहिए। धारदार चीजों का इस्तेमाल: चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार चीजों का उपयोग वर्जित माना जाता है। मूर्ति स्पर्श: ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूना या मंदिर में प्रवेश करना मना होता है। इसलिए, मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। सोना और झगड़ना: ग्रहण के दौरान सोना, अनावश्यक बात करना, या किसी से झगड़ा करना अशुभ माना जाता है।

Comments (7)

Ajay Tiwari
Sep 8, 2025
जी जरूर हम शुल्क देंगे आप ज्योतिष वाले वो फीचर्स तथा वो पहले वाला इंटरफेस लाइए तो सही हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।

mymandir Team
Sep 8, 2025
नमस्कार तिवारी जी, ज्योतिष कुंडली जैसे फीचर्स फ्री सुविधा के अंतर्गत नहीं आते थे उनके लिए कुछ शुल्क देना पड़ता था। यदि हम वो फीचर्स पुनः लाए तो क्या आप उन फीचर्स को यूज़ करने के लिए कुछ शुल्क देना चाहेंगे?

Rama Devi Sahu
Sep 7, 2025
🙏‼️ Hare Krishna ‼️🙏

Ajay Tiwari
Sep 7, 2025
My Mandir के पहले वाले फीचर्स फिर ले आईए जिसमें ज्योतिष कुंडली वगैरह शामिल थे।

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Sep 7, 2025
आदरणीय सम्माननीय अति सुंदर अपार सराहनीय बेहद प्रशंसनीय प्रस्तुती आपका हार्दिक आभार एवं कोटि कोटि धन्यवाद गृहण काल में ध्यान देने हेतु तथ्य से अवगत कराया आपको शत शत नमन करते हैं 🙏🙏

Sunil kumar Saini..
Sep 7, 2025
radhe radhe ji 🙏

