
Rama Devi Sahu
153 days ago
*श्री राधे के गुणगान का रहस्य* नारायण नारायण करते करते एक दिन नारद मुनि ने सोचा कि, मैं अपने प्रभु को हर क्षण याद करता हूँ , फिर भी सभी श्री राधे नाम ही भजते हैं। कोई भी मेरा नाम नही लेता। राधे नाम सुनकर वे बिल्कुल खीझ गए थे। इसका वजह जानने के लिए नारद जी विष्णु धाम पहुंचे। वहाँ पहुंचकर उन्होंने देखा कि प्रभु हृदय की पीड़ा से कराह रहे हैं! वह झट श्री हरि से पूछने लगे-प्रभु! आपको ये पीड़ा कैसे? क्या मैं आपको अपना रक्त देकर आपकी पीड़ा को सही कर सकता हूँ? श्री हरि ने कहा- नही नारद ऐसा करने से कुछ भी नहीं होगा, यदि मेरा कोई भक्त अपने चरण धोकर , वह जल मुझे पिला दे तभी मुझे इस दर्दनाक पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। नारद जी को यह सुनकर आश्चर्य हुआ , और वे श्री हरि से बोले-भक्त के चरणों का जल , श्री मुख में देकर कौन जन्म जन्म तक इस पाप को भोगना चाहेगा। फिर श्री हरि ने उन्हें रुक्मिणी से सुझाव लेने को कहा। नारद जी रुक्मिणी के पास जाकर सारा हाल कह सुनाया। देवी रुक्मिणी भी यह सुनकर चौंक पड़ीं , और बोली-मेरी इतनी हिम्मत नही की मैं अपने स्वामी का अपमान करूं। नारद श्री हरि के वापस आये और देवी रुक्मिणी की बातें बतायी! फिर प्रभु ने उन्हें राधे के पास भेजा। राधा इतना सुनते ही झट अपने चरणों को धोकर वह जल नारद को देकर बोली- मैं जानती हूँ कि यह एक घोर पाप है , लेकिन अपने प्रियतम को पीड़ा में नही देख सकती , और उनके सुख के लिए चाहे मुझे जघन्य नरक ही जन्मों तक क्यों न भोगना पड़े। इसलिए आप यह जल ले जाये और मेरे श्याम को पिला दें। राधे की आज्ञा पाकर नारद जी वह जल लेकर प्रभु के पास आये और श्री हरि उस जल का पाण करते ही पीड़ामुक्त हो गए। तभी नारद जी को यह एहसास हुआ कि जो मुक्ति, जो मोक्ष, जो धाम, राधे नाम में है वो कही और नहीं। सभी बोलें जय श्री राधे।🙏 आप सभी का दिन शुभ हो 🙏🏻 *धन्यवाद* 🙏

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Mar 30, 2026
🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Suprabhat Jii 🌹 Aap ka Din Subha Mangalmay or Urja se Bharpur Ho 🌹🌹

Amit
Mar 30, 2026
Radhe Radhe 🙏🙏
