
Rama Devi Sahu
2 days ago
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🙏 🗓️ भाद्रपद पूर्णिमा व्रत: 26 सितंबर 2026, शनिवार 🗓️ पूर्णिमा तिथि: 25 सितंबर रात 11:06 बजे से 26 सितंबर रात 10:18 बजे तक जब चंद्रमा उत्तर भाद्रपदा या पूर्व भाद्रपदा नक्षत्र में होते हैं तब इसे भाद्रपद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा भगवान सत्यनारायण की आराधना, कथा श्रवण, स्नान, दान और सात्त्विक साधना का पावन अवसर है। यह पूर्णिमा भगवान सत्यनारायण की पूजा के लिए सबसे उत्तम मानी गई है। भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से उपासक के सारे कष्ट कट जाते हैं और घर सुख-समृद्धि व धन धान्य से भरा रहता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुन कर श्रीगणेश, भगवान सत्यनारायाण, माता लक्ष्मी, भगवान शिव, और माता पार्वती की आरती करनी चाहिये।

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Sep 26, 2026
🙏 पितरों को श्रद्धांजलि | पितृ पक्ष की हार्दिक श्रद्धांजलि 🪔 पितृ पक्ष के पावन अवसर पर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक नमन। 🪔 ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त हो तथा उनका आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर बना रहे। 🌺 पितृ देवों को शत-शत नमन।🙏🌹

Ramesh chand
Sep 26, 2026
सुप्रभात ❤️रामा देवी साहू बहन ज़ी 💕🌹🙏🙏
