
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
57 days ago
*बस्तर की टेराकोटा कला, छत्तीसगढ़ 🏺* आरण्यक एवं जनजातीय संस्कृति से सुशोभित बस्तर अपनी अनुपम टेराकोटा कला के लिए प्रसिद्ध है. यह प्राचीन हस्तकला मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं तथा आभूषणों में जीवंत हो उठती है. सैकड़ों वर्षों से जनजातीय कलाकार इस कला को संजोए हुए हैं. बस्तर की 10-50 सेंटीमीटर ऊँची टेराकोटा प्रतिमाएँ और सुंदर आभूषण अब विश्व स्तर पर प्रशंसित हैं. बस्तर पंडुम और दशहरा उत्सव में ये कृतियाँ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं. स्थानीय बाजारों में इनका व्यापार, बस्तर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सशक्त करता है. चित्रकोट के मनोरम जलप्रपात की पृष्ठभूमि में टेराकोटा कला की दुकानों का रंग-बिरंगा दृश्य देखना और जनजातीय कला को अपनाना अविस्मरणीय अनुभव है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳* *The Narrative* के अपडेट्स के लिए अपने नाम एवं स्थान के साथ 7587396911 पर व्हाट्सएप करें
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
