
Rama Devi Sahu
355 days ago
🙏‼️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Dt.09.09.2025 (Tuesday) *************************** बिहारी जी किसी का उधार नहीं रखते एक बार की बात है। वृन्दावन में एक संत रहा करते थे। उनका नाम था कल्याण, वे बाँके बिहारी जी के परमभक्त थे। एक बार उनके पास एक सेठ आया, अब था तो सेठ... लेकिन कुछ समय से उसका व्यापार ठीक से नहीं चल रहा था। उसको व्यापार में बहुत नुकसान हो रहा था। सेठ उन संत के पास गया और उनको अपनी सारी व्यथा बताई और और कहा, महाराज महाराज मेरे व्यापार में कुछ दिनों से काफी नुकसान हो रहा है आप कोई उपाय करियाँ संत ने कहा सेठ जी अगर मैं ऐसा कोई उपाय जानता तो आपको अवश्य बता देता। लेकिन मैं ऐसी कोई विद्या नहीं जानता जिससे मैं आपके व्यापार को ठीक कर सकु, ये मेरे बस में नहीं है। हमारा तो एक ही सहारा है, बिहारी जी.... इतनी बात हो ही पाई थी, कि बिहारी जी के मंदिर खुलने का समय हो गया। संत सेठ जी को बिहारी जी के मंदिर में ले आये और अपने हाँथ को बिहारी जी की ओर करते हुए सेठ जी को बोले, आपको जो कुछ भी मांगना है... जो कुछ भी कहना है... इनसे कह दो। ये सबकी कामनाओं को पूर्ण कर देते है। सेठ जी ने बिहारी जी से प्रार्थना की, दो चार दिन वृन्दावन में रुके और फिर चले गए। कुछ समय बाद सेठ जी का सारा व्यापार धीरे-धीरे ठीक हो गया। अब सेठ जी समय-समय पर बिहारी जी के दर्शन करने वृन्दावन आने लगे। लेकिन कुछ समय बाद सेठ जी थोडे अस्वस्थ हो गए, वृन्दावन आने की शक्ति भी अब उनके शरीर मे नही रही। एक बार उसका एक जानकार वृन्दावन धाम की यात्रा पर जा रहा था इस बात को जानकर सेठ जी को बड़ी प्रसन्नता हुई ! सेठ जी ने उसे कुछ पैसे दिए (750 रुपये) और कहा कि ये धन तू बिहारी जी की सेवा में लगा देना और उनको पोशाक धारण करवा देना। वो भक्त जब वृन्दावन आया तो उसने सेठ जी के कहे अनुसार बिहारी जी के लिए पोशाक बनवाई और उनको भोग भी लगवाया। लेकिन इन सब व्यवस्था में धन थोड़ा ज्यादा खर्च हो गया। लेकिन उस भक्त ने सोचा... चलो कोई बात नही, थोड़ी सेवा बिहारी जी की हमसे भी बन गई। अब इधर मंदिर बंद हुआ तो बिहारी जी रात को सेठ जी के स्वप्न में पहुंच गए। सेठ जी को स्वप्न में ही बिहारी जी ने कहा, तुमने जो मेरे लिए सेवा भेजी थी वो मेने स्वीकार की... लेकिन उस सेवा में 249 रुपये ज्यादा लगे है, तुम उस भक्त को ये रुपय लौटा देना। ऐसा कहकर बिहारी जी अंतर्ध्यान हो गए। सेठ जी की जब सुबह आँख खुली तो वे बिहारी जी की लीला देख कर आश्चर्य चकित रह गए। सेठ जी जल्द से जल्द तैयार हो कर उस भक्त के घर पहुंच गए और उसको सारी बात बताई। यह सब जानकर वो भक्त आश्चर्य चकित रह गया, कि ये बात तो सिर्फ मैं ही जनता था और तो मैने किसी को बताई भी नही। सेठ जी ने उनको वो 249 रुपये दिए और कहा... "मेरे सपने में श्री बिहारी जी आए थे, वो ही मुझे ये सब बात बता कर गए है.... ये लीला देखकर वो भक्त खुशी से मुस्कुराने लगा और बोला जय हो बिहारी जी की इस कलयुग में भी हमारे बिहारी जी किसी का कर्ज किसी के ऊपर नही रहने देते। जो एक बार इनकी शरण ले लेता है। फिर उसे किसी से कुछ माँगना नही पड़ता, उसको सब कुछ मिलता चला जाता है।। बोर्लो श्री वृन्दावन बिहारी लाल की जय 🙏🙏
Comments (18)

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Meri Post ko Prasansha krne ke liye Aap ko Bahut Bahut Dhanyawad 🙏 Aabhari hoon...🙏🙏🌹

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Mangalvar ki Mangal Kamanayen ke Sath Subha Dopahar Jii 🙏 Jai Siya Ram Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Is My Mandir me Only Aap hi hai, Comment ki Marking badha Dete ho... Dhanyawad 🙏🙏

Radhe Radhe
Sep 9, 2025
👌 अति सुंदर 👌 बहुत ही अच्छी।👌👌👌👌 वेरी वेरी नाइस पोस्ट जी बहन जी।।👌👌👌🙏

Radhe Radhe
Sep 9, 2025
🌹🌹 दोपहर की शुभकामनाओं में आपको हमारे तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।।🌹🌹

Radhe Radhe
Sep 9, 2025
🙏🙏 शुभ दोपहर वंदन जी बहन जी।। अति सुंदर वेरी नाइस पोस्ट स्टोरी।। बहन जी आपकी सभी स्टोरी बहुत अच्छी रहती है 🔹पढ़ने में टाइम जरूर लगता है।। लेकिन मन को बिभोर कर देने वाली स्टोरियां रहती हैं ,,इसलिए दो-तीन बार में आकर पढ़ते हैं।। जब तक पूरा पढ़कर नहीं होता ।।तब तक हम आपको जवाब भी नहीं देते हैं।। शायद हमारे पास शब्द नहीं हैं ।।इतनी अच्छी स्टोरी आप पोस्ट करती हैं।।🔹 आपका बहुत-बहुत धन्यवाद जी बहन जी।।🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Comment Dene ke liye Aap ko Bahut Bahut Dhanyawad 🙏🙏
