
Rama Devi Sahu
143 days ago
⚜️करुणा के सागर प्रभु जगन्नाथ🚩 ⭕‼️⭕ ⚜️जग के नाथ, प्रभु जगन्नाथ, तुममें बसता सारा संसार। नीलाचल के दिव्य धाम में, गूंजे हर पल तुम्हारा नाम।🙏🏻 ✨भक्तों के तुम सच्चे सहारा, दुख हर लेते पल में सारा। रथ पर बैठ जगत को तारो, सबको देते प्रेम अपार। ✨तुम्हारी आँखों में है ममता, हर हृदय में जगती श्रद्धा। जो भी आए शरण में तेरी, भर दो जीवन में उजियारा। ✨मंदिर की वह पावन ज्योति, दूर करे हर मन की व्यथा। महाप्रसाद का पावन स्वाद, देता सबको एक समान। ✨ना कोई बड़ा, ना कोई छोटा, तेरे द्वार सब एक समान। जात-पात का भेद मिटाकर, देते सबको अपना स्थान। ✨हे प्रभु, तुम दया के सागर, कर दो जीवन सफल हमारा। भक्ति की राह दिखाकर तुम, भर दो मन में प्रेम हमारा। ✨जगन्नाथ, बलभद्र संग में, सुभद्रा का स्नेह अपार। तीनों मिलकर देते आशीष, करते जीवन को साकार।🥀🙏🏻 #दारुब्रम्म_जगन्नाथ🐚🥀🙏🏻

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
