MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

83 days ago

कलयुग में जब धर्म और अधर्म के बीच युद्ध अपने चरम पर पहुंच जाएगा तब जन्म होगा भगवान कल्कि का, जिसकी भविष्यवाणी हुई थी महाभारत की रणभूमि पर। भगवान कृष्ण के जाने के बाद कलयुग का आरंभ हो चुका था। शहर बढ़ रहे थे व्यापार बढ़ रहा था। लोगों के खान पान में बदलाव हो रहा था। कलयुग की शुरुआत बेहद ही सामान्य तरीके से हुई थी लेकिन, जैसे जैसे कलयुग आगे बढ़ रहा है अपना असर दिखा रहा है। लोगों में क्रोध, द्वेष, मारपीट, लूट, छल, कपट और द्वेष की भावना बढ़ रही है। भविष्य मालिका में कल्कि भगवान के प्राकट्य से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं। जैसे कल्कि भगवान का जन्म कब और कहा होगा वह कितने वर्ष तक धरती पर रहेंगे और कितने वर्षों तक अपनी लीलाएं दिखाएंगे।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!