View Lal Singh 🇮🇳🇮🇳's profile

*🌹झाड़ू को खड़ा किया, गलत जगह रखा या पैर लगाया तो कंगाल बनना तय! जानें क्यों माना जाता है अशुभ🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕वास्तु शास्त्र में घर की हर बड़ी से लेकर छोटी-छोटी चीजों को रखने और इस्तेमाल करने के लिए कई तरह के नियम बताए गए हैं. वास्तु की मान्यता है कि घर में रखी चीजों का सही जगह होना और उनका सही इस्तेमाल पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है.* *घर की इन्हीं चीजों में से एक है झाड़ू, जिसे सिर्फ घर की सफाई का साधन नहीं बल्कि धार्मिक और वास्तु मान्यताओं में विशेष महत्वपूर्ण माना गया है. अक्सर लोग अपने घरों में झाड़ू को कहीं भी रख देते हैं, कुछ खड़ा कर देते हैं तो कुछ जाने-अनजाने में पैर लगा देते हैं. लेकिन इन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से घर में कंगाली का वास होने लगता है और मां लक्ष्मी वहां कभी प्रवेश नहीं करती हैं.* *हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी और घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि झाड़ू को लेकर कई तरह की मान्यताएं और नियम बताए गए हैं. इसे खड़ा रखना, पैरों से छूना या गलत स्थान पर रखना शुभ नहीं माना जाता. आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े इन नियमों के पीछे क्या मान्यता है और इसे घर में किस तरह रखना चाहिए.* *⚜️झाड़ू को पैर क्यों नहीं लगाना चाहिए?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को देवी महालक्ष्मी का रूप माना जाता है. मान्यता है कि झाड़ू घर की गंदगी और नकारात्मकता को बाहर निकालकर सकारात्मकता और समृद्धि लाती है. इसलिए झाड़ू को पैर लगाना या उसे लांघना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है, जिससे आर्थिक हानि या दरिद्रता आ सकती है. ऐसी भी मान्यता है कि रोगों को दूर करने वाली माता शीतला अपने एक हाथ में झाड़ू रखती हैं, इसलिए इसे आदरणीय माना गया है. यदि अनजाने में भी झाड़ू को पैर लग जाए, तो हाथ जोड़कर या छूकर क्षमा मांगने की परंपरा है. *⚜️झाड़ू को किस दिशा में रखना चाहिए?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम (नैरऋत्य) या पश्चिम दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति ठीक रहती है. *⚜️झाड़ू को खड़ा करके क्यों नहीं रखना चाहिए?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटाकर रखना चाहिए. इसे खड़ा रखने से घर में कलह और अशांति बढ़ने की मान्यता है. इसलिए झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां वह नजरों से छिपी रहे और उसे खड़ा करके न रखा जाए. *⚜️झाड़ू को गलत जगह रखने से क्या होता है?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* झाड़ू को कभी भी रसोई घर (किचन) में या ईशान कोण (उत्तर-पश्चिम/उत्तर-पूर्व) में नहीं रखना चाहिए. इसे हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में छुपाकर रखना चाहिए. साथ ही झाड़ू को मुख्य द्वार के सामने या ऐसी जगह भी नहीं रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले लोगों को वो आसानी से दिखाई दे. *⚜️झाड़ू लगाने के नियम क्या हैं?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* *🚩सही समय:-* शाम या रात के समय (सूर्यास्त के बाद) घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. मान्यता है कि इससे घर की बरकत चली जाती है. *🚩रखने की दिशा:-* झाड़ू को हमेशा घर के दक्षिण या पश्चिम कोने में लिटाकर रखना चाहिए. इसे कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए. *🚩यात्रा के तुरंत बाद नहीं:-* परिवार के किसी सदस्य के घर से बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. *🚩नई झाड़ू का दिन:-* घर में नई झाड़ू हमेशा शनिवार के दिन लानी चाहिए, इसे बहुत शुभ माना जाता है. *⚜️पुरानी झाड़ू कौन से दिन फेंकनी चाहिए?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु शास्त्र की मानें तो पुरानी झाड़ू को हमेशा शनिवार, अमावस्या, या होली के अगले दिन घर से बाहर निकालना या फेंकना चाहिए. इसके अलावा दिवाली के अगले दिन (गोवर्धन पूजा के दिन) भी पुरानी झाड़ू बदलने की परंपरा है. *⚜️सुबह 5 बजे झाड़ू लगाने से क्या होता है?* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* सुबह 5:00 बजे घर में झाड़ू लगाना बेहद शुभ माना जाता है. ये समय ब्रह्म मुहूर्त और सूर्योदय के आसपास का होता है, जिससे घर की साफ-सफाई के साथ सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश की मान्यता है. *🚩#हरिऊँ🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!