Rama Devi Sahu
1 day ago
भारत के स्वाधीनता संग्राम के दौरान सशस्त्र क्रांतिकारी आंदोलन का वह रोमांचकारी अध्याय कम ही याद किया जाता है जिसका इतिहास भारतीय क्रांतिकारी विदेशी धरती पर लिख रहे थे। भारत की आजादी के आंदोलन में ऐसे अनेक क्रांतिकारी उभरे जिन्होंने देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और सदैव के लिए अपने देशवासियों के दिलों पर छा गए। ऐसे ही एक क्रांतिकारी थे , जिन्होंने अपना सबकुछ देश की आजादी के लिए दांव पर लगा दिया था वह थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस. महान देशभक्त और कुशल नेता सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति थे। ब्रिटिश सरकार सुभाष चन्द्र बोस को हथकड़ियां पहनाने के बहाने खोजती थी। वह किसी भी कीमत पर उन्हें आजाद नहीं छोड़ना चाहती थी। उनकी गतिविधियों ने ना केवल अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए बल्कि उन्होंने देश को स्वाधीन कराने के लिए अपनी एक अलग फौज भी ख़डी कर दी थी, जिसे नाम दिया 'आजाद हिन्द फौज'। सुभाष चन्द्र बोस ने सशस्त्र क्रान्ति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर,1943 को ‘आजाद हिन्द सरकार’ की स्थापना की। कृतज्ञ राष्ट्र का उन सभी देशभक्त सेनानियों को कोटि कोटि नमन।

Comments (4)

Rama Devi Sahu
Oct 21, 2026
🇮🇳 आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को शत-शत नमन। 🙏 🔥 “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा!” जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 **आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!** 🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को शत-शत नमन। 🙏 🔥 *“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा!”* **जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!** आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना 21 अक्टूबर 1943 को हुई थी।

R k jangid phulera Jaipur
Oct 21, 2026
जय हिंद जय भारत🚩🙏🇮🇳 अमर शहीदों को शत-शत नमन 🙏

sanjeev kohli ॐ 🔱 ॐ 🙏 🌹🚩
Oct 21, 2026
जय हिंद 🌸 जय भारत 🌸 सु प्रभात 💐 ॐ शिव ॐ 🙏🌹🚩