MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

142 days ago

#कृष्ण का सबसे सुंदर स्वरूप वह नहीं, जब वह नाचता है..., रास करता है. बल्कि वह है, जब वह #शिव के आगे नतमस्तक हो जाता है. और जहाँ कृष्ण समाप्त होता है.इस चित्र में यह गीत केवल किसी प्रेमी-प्रेमिका का प्रेम नहीं रह जाता, बल्कि आत्मा और परमात्मा के बीच के उस अदृश्य आकर्षण का प्रतीक बन जाता है. “#कौन है जो सपनों में आया...” यहाँ “सपनों में आने वाला” कोई देहधारी व्यक्ति नहीं, बल्कि वह निराकार सत्ता है, जिसकी हल्की-सी झलक आत्मा को भीतर से बेचैन कर देती है.जैसे #कृष्ण के भीतर कोई पुकार उठी हो — कोई है, जो दिखता नहीं, फिर भी सबसे अधिक अपना लगता है. “#लो झुक गया आस्मां भी...” इस चित्र में यही दृश्य है.#कृष्ण ही नहीं झुके, आकाश भी झुक गया. पूरा ब्रह्मांड, तारे, ग्रह, दिशाएँ — सब उस एक मौन सत्ता के आगे नतमस्तक हैं. यहाँ “आस्मां” केवल ऊपर का आकाश नहीं, बल्कि अहंकार का आसमान है, जो अंततः प्रेम के आगे झुक जाता है. #इश्क मेरा रंग लाया...” यह इश्क सांसारिक नहीं, आत्मा का वह प्रेम है, जो अंत में उसे उसके स्रोत तक पहुँचा देता है.कृष्ण का नीला रंग, शिव की स्वर्णिम ज्योति में घुलता हुआ दिखाई देता है — जैसे आत्मा कह रही हो: “मैं बहुत भटका, बहुत नाचा, बहुत गाया, पर अंत में मेरा प्रेम मुझे उसी मौन तक ले आया, जहाँ मैं भी नहीं बचा... केवल तू रह गया...” इसीलिए सावधान रहिए...कोई व्यक्ति खुद को #परमात्मा कहकर वाचा करता है तो समझो यह ड्रामा का छल है. परमात्म एक मौन,बिंदु स्टेज है.. #अकर्ता की नितांत शांत स्टेज.

Post media

Comments (6)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Apr 10, 2026

🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Subha Ratri Vishram Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Apr 10, 2026

🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Shubha Dopahar Jii 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Apr 10, 2026

Ji Namaste 🙏 Good Afternoon Jii 🙏🌹🌹

Radhe  🌹

Radhe 🌹

Apr 10, 2026

Har Har Mahadev 🌷🙏 Good Afternoon Ji 🙏

Rohit  Patel

Rohit Patel

Apr 10, 2026

absolutely ✔️👌👏👏👏 धन्यवाद जी 💐🤝🤗💞💕💞💕