MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

443 days ago

🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 🌹 नारायण नारायण🌹 💐भगवान ने भोले-भाले अज्ञानी पुरूषोंको भी सुगमता से साक्षात अपनी प्राप्ति के लिये जो उपाय स्वयं श्रीमुख से बतलाये हैं, उन्हें ही 'भागवत धर्म' समझो। राजन! इन भागवत धर्मों का अवलंबन करके मनुष्य कभी विघ्नों से पीड़ित नहीं होता और नेत्र बंद करके दौड़नेपर भी अर्थात विधि विधान में त्रुटि हो जाने पर भी ना तो मार्गसे स्खलित ही होता है और ना तो पतित--फल से वंचित ही होता है। (भागवत धर्म का पालन करने वाले के लिए यह नियम नहीं है कि वह एक विशेष प्रकारका कर्म ही करें।) वह शरीरसे, वाणीसे, मनसे, इंद्रियोंसे, बुद्धिसे, अहंकारसे अनेक जन्मों अथवा एक जन्मकी आदतों से स्वभाववश जो-जो करें, वह सब परमपुरुष भगवान नारायण के लिए ही है-- इस भाव से उन्हें समर्पण कर दे। (यही सरल-से-सरल सीधा सा भागवत धर्म है) ( श्रीमद्भागवत महापुराण) 🍁 बोल हरि बोल हरि हरि हरि बोल केशव माधव गोविंद बोल।🍁

Comments (1)

Deepak  karki

Deepak karki

Jun 13, 2025

om namah bhagvate basudavaya namah