MyMandirInstall

पितृपक्ष में घर में क्या करें? (Daily Routine) 🌿 पितृपक्ष… केवल एक तिथि नहीं, यह हर दिन जीने का एक भाव है— श्रद्धा, शांति और कृतज्ञता का भाव। 🙏 अगर हम इन 15 दिनों में घर पर एक सरल दिनचर्या अपनाएँ, तो पितरों की कृपा सहज ही प्राप्त होती है। ✨ आइए जानें— पितृपक्ष की सरल दैनिक दिनचर्या 👇 🌅 1️⃣ प्रातःकाल (सुबह की शुरुआत) जल्दी उठें, स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। घर के मंदिर में दीपक जलाएँ और पितरों का स्मरण करें 🙏 💧 2️⃣ जल तर्पण (सबसे महत्वपूर्ण) दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में काले तिल मिलाकर अर्पण करें। मंत्र: “ॐ पितृभ्यो स्वधा नमः” कम से कम 3 बार तर्पण करें। 🌿 3️⃣ सरल पूजा और ध्यान भगवान का स्मरण करें। कुछ समय शांति से बैठकर ध्यान करें और पितरों से आशीर्वाद माँगें। 🍚 4️⃣ अन्न और तिल अर्पण घर में बना सात्विक भोजन पहले पितरों को समर्पित करें। थोड़ा भाग अलग रखकर दान के लिए रखें। 🙏 5️⃣ दान और सेवा काले तिल, अन्न, वस्त्र का दान करें। ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराएँ। 🌇 6️⃣ दिनभर का आचरण क्रोध, झगड़ा और नकारात्मकता से दूर रहें,विनम्र और शांत रहें। जरूरतमंद की सहायता करें। 🪔 7️⃣ संध्या समय दीपक जलाएँ,,दिनभर के कर्मों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करें और पितरों को प्रणाम करें। 💫 एक गहरा संदेश… पितृपक्ष की दिनचर्या केवल नियम नहीं…यह जीवन जीने का तरीका है— कृतज्ञता,, सेवा,, विनम्रता !! जब हम इस भाव से जीते हैं,तो पितरों की कृपा अपने आप जीवन में उतरती है। 🙏 आइए, इस पितृपक्ष में इस सरल दिनचर्या को अपनाकर अपने पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि दें🙏 🌸 पितृदेवता सदा प्रसन्न रहें। 🌸

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!