
Rama Devi Sahu
322 days ago
🙏 खत्म होने जा रहा है एक युग 👏 आने वाले 10/15 साल में एक पीढी संसार छोड़ कर जाने वाली है...जो सीनियर सिटीजन है।जिनकी उम्र इस समय लगभग 70-75 साल की है। इस पीढ़ी के लोग बिलकुल अलग ही हैं... रात को जल्दी सोने वाले, सुबह जल्दी जागने वाले, भोर में घूमने निकलने वाले। आंगन और पौधों को पानी देने वाले, देवपूजा के लिए फूल तोड़ने वाले, पूजा अर्चना करने वाले, प्रतिदिन मंदिर जाने वाले। रास्ते में मिलने वालों से बात करने वाले, उनका सुख दु:ख पूछने वाले, दोनो हाथ जोड कर राम राम, राधे राधे, जय श्री कृष्ण, प्रणाम करने वाले, स्नान तथा पूजा किये बगैर अन्नग्रहण न करने वाले। पड़ोसियों के बारे पूरी जानकारी, घर का हाल चाल बांटने और उनका भी खयाल रखने वाले। घर में बनी कोई भी नई, अच्छी सब्जी, मिठाई पड़ोसी के घर भी देने वाले। उनका अजीब सा संसार... तीज त्यौहार, मेहमान शिष्टाचार, अन्न, धान्य, सब्जी, भाजी की चिंता, तीर्थयात्रा, रीति रिवाज, सनातन धर्म के इर्द गिर्द घूमने वाले। पुराने फोन पे ही मोहित, फोन नंबर की डायरियां मेंटेन करने वाले, रॉन्ग नम्बर से भी बात कर लेने वाले, समाचार पत्र को दिन भर में दो-तीन बार पढ़ने वाले। हमेशा एकादशी, अमावस्या पूर्णमासी, तीज त्योहार याद रखने वाले लोग, भगवान पर प्रचंड विश्वास रखने वाले, समाज का डर पालने वाले, पुरानी चप्पल, बनियान, चश्मे वाले। गर्मियों में अचार पापड़ बनाने वाले, घर का कुटा हुआ मसाला, हल्दी, मिर्च, नमक इस्तेमाल करने वाले और हमेशा देशी टमाटर, देसी बैंगन,देसी मेथी, देसी करेला,देसी खीरा,सब्जी साग,भाजी, देसी गाय, देसी भैंस, देसी गाय भैंस का देसी दूध,घी,माखन,छाछ, लस्सी,देसी मुल्तानी मिट्टी, देसी सेंधा नमक, ढूंढने वाले। नज़र उतारने वाले, क्या आप जानते हैं कि ये सभी लोग धीरे धीरे, हमारा साथ छोड़ के जा रहे हैं। क्या आपके घर में भी ऐसा कोई है? यदि हाँ, तो उनका बेहद ख्याल रखें। अन्यथा एक महत्वपूर्ण सीख, उनके साथ ही चली जायेगी... वो है, संतोषी जीवन, सादगीपूर्ण जीवन, प्रेरणा देने वाला जीवन, मिलावट और बनावट रहित जीवन, किसी न किसी पंथ/गुरु को मानने वाले, धर्म सम्मत मार्ग पर चलने वाला जीवन, परमात्मा और बुरे कर्मो से डरने वाले और सबकी फिक्र करने वाला आत्मीय जीवन। आपके परिवार में जो भी बडे हों, उनको मान सन्मान और अपनापन, समय तथा प्यार दीजिये , और हो सके तो उनके कुछ पद चिन्हो पर चलने की कोशिश करे । अगर किसी को बुरा लगे तो क्षमा चाहता हूँ ना #उम्र की #सीमा हो ना #जन्म का हो #बन्धन जब #प्यार करे कोई तो देखे केवल #मन नई रीत चलाकर #तुम ये #रीत अमर कर दो....😘💟💞 🙏🙏🙏🙏🙏🌹
Comments (3)

Rama Devi Sahu
Oct 13, 2025
Subha Somavar ki Subha Kamanayen ke Sath Subha Sandhya Vandan Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Oct 13, 2025
🙏🔱 Om Namah Shivay 🔱🙏🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

Pannalal Chouhan
Oct 12, 2025
ॐ नमः शिवाय
