MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

188 days ago

*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞दिनांक - 23 फरवरी 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - फाल्गुन* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - षष्ठी सुबह 09:09 तक तत्पश्चात् सप्तमी* *⛅नक्षत्र - भरणी शाम 04:33 तक तत्पश्चात् कृत्तिका* *⛅योग - ब्रह्म सुबह 10:19 तक तत्पश्चात् इन्द्र* *⛅राहुकाल - सुबह 08:20 से सुबह 09:47 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:54* *⛅सूर्यास्त - 06:27 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:14 से प्रातः 06:04 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:17 से दोपहर 01:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 फरवरी 24 से रात्रि 01:05 फरवरी 24 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - मासिक कार्तिगई, रवि योग* *🌥️विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल दातून मुंह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है एवं सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढता है व शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹स्नान कैसे करना चाहिये ??🔹* *🔸 जहाँ से प्रवाह आता हो वहाँ पहले सिर की डुबकी मारें । घर में भी स्नान करे तो पहले जल सिर पर डालें.... पैरों पर पहले नहीं डालना चाहिए । शीतल जल सिर को लगने से सिर की गर्मी पैरों के तरफ जाती है ।* *🔸और जहाँ जलाशय है, स्थिर जल है वहाँ सूर्य पूर्वमुखी होकर स्नान करें ।* *🔸घर में स्नान करें तो उस बाल्टी के पानी में जौ और तिल अथवा थोड़ा गोमूत्र अथवा तीर्थोद्क पहले (गंगाजल आदि) डाल कर फिर बाल्टी भरें तो घर में भी तीर्थ स्नान माना जायेगा ।-* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!