MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

78 days ago

कीचड़ में पैर देना फिर उसे धोना..... बहुत पुरानी पोस्ट हैं ये हमारी लेकिन हमें ये बिल्कुल सच होता से अनुभव होता हैं इसलिए आज एक बार फिर पोस्ट कर रहे हैं !! कीचड़ में पैर देना फिर उसे धोना, अध्यात्म जगत में यह मुहावरा बहुत प्रसिद्ध है और यह मानवीय स्वभाव भी है। संसार की बात करें। हम बच्चे होते हैं युवा होते हैं फिर मां बाप हमारा विवाह करते हैं। विवाह करके फिर हमारे बच्चे नहीं होते हैं तो बच्चे होने का प्रयास करते हैं, चिकित्सा करते हैं, फिर बच्चे होते हैं फिर उनको पढ़ाते हैं, लिखाते हैं, फिर विवाह करके उन के दायित्व से मुक्त होने का प्रयास करते हैं और कहते हैं कि अब हम निश्चिंत हुए!! अरे निश्चिंत हुए यह तो ठीक है लेकिन निश्चिंत होने के लिए जो चिंता थी उसका बीज भी तो हम ने ही बोया था। किसी समय हम प्लॉट खरीदने के लिए परेशान होते हैं कि कोई अच्छा प्लॉट नहीं मिल रहा। जब मिल जाता है तो प्रसन्न हो जाते हैं फिर कुछ साल बाद उसी प्लॉट को बेचने के लिए परेशान होते हैं और जब बिक जाता है तो प्रसन्न होते हैं ! यदि वह नहीं बिक पा रहा होता है तो परेशान होते रहते हैं कुल मिलाकर यदि हम अपने लौकिक जीवन का अध्ययन करें तो पहले हम कांटे बोते हैं फिर उन कांटों को हटाने में जीवन लगा देते हैं। आधा जीवन कांटे बोने में आधा जीवन कांटे हटाने में। यही माया है यही संसार है और यही दुख का कारण है। संसार में रहने वाला कोई भी व्यक्ति आज सुखी नहीं है उसका कारण इस प्रक्रिया में अति का होना है। आवश्यकता से अधिक धन संग्रह। आवश्यकता से अधिक जीवन में आशाओं को पालकर झंझटों को पैदा करना, फिर झंझटों से मुक्त होना जिनका ऐसा जीवन है वह परेशान ही है और अधिकतर हम सबका जीवन ऐसा ही है। नानक दुखिया सब संसारा तो फिर सुखी कौन है सोई सुखिया जे नाम उचारा। जिन्होंने इन झंझटों को एक सीमा में रखा और भगवान का भजन का नाम का आश्रय लिया, वह तुलनात्मक रूप में फिर भी सुखी है। प्रभु हमें सद्बुद्धि दें!! विवेक दें कि हम कांटों को बोने से प्रवर्त ना हो और जब यह प्रवृत्ति नहीं होगी तो इनसे निवृत्ति में भी जीवन नष्ट नहीं होगा। भजन के लिए जो जीवन मिला है उसी में ही हम लगे रहेंगे और एक ना एक दिन श्रीकृष्ण चरण सेवा को प्राप्त करते हुए उन्हें पा ही लेंगें 🙏❗जयश्रीराधे ❗🙏

Post media

Comments (12)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 12, 2026

बिहारी जी की विशेष कृपा तब प्राप्त होती है जब आप पूरे श्रद्धा भाव से राधे-राधे जाप करते हैं राधे राधे : कर्म करो कृष्ण फल देंगे प्रेम करो राधे फल देंगी दोनों करो तो आपके घर को खुश हाल कर देंगे बस प्रेम से बोलो जय श्री राधेश्याम राधा-कृष्ण की कृपा से आपकी रात सुंदर और सपनों से भरी हो, हर पल आपका मन प्रफुल्लित रहे। शुभ रात्रि! राधे-राधे!

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 12, 2026

[6/12, 7:58 PM] My Mandir: कर्म करो कृष्ण फल देंगे प्रेम करो राधे फल देंगी दोनों करो तो आपके घर को खुश हाल कर देंगे बस प्रेम से बोलो जय श्री राधेश्याम [6/12, 7:58 PM] My Mandir: राधा-कृष्ण की कृपा से आपकी रात सुंदर और सपनों से भरी हो, हर पल आपका मन प्रफुल्लित रहे। शुभ रात्रि! राधे-राधे!

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 12, 2026

Ji Shukriya 🌹 Ye Sab Shree Radha Rani ki Kripa hai...! Aap ka Comment ke liye Mai Aabhari hoon... Shree Radha Rani ki Kripa Drishti Aap pr Hamesha Banaye Rakhe 🌹 Aap ka Ratri Sukhd or Mangalmay Ho 🌹 Shubh Ratri Radhey Radhey Jii 🌹🌹

Rohit  Patel

Rohit Patel

Jun 12, 2026

वाह जी... लिखावट एवं गीत की स्तुति करने को हमारे पास शब्द कोष कम है जी 👏👏👏 यदि यह भाव ग्रहण कर लिया जाए तो बैराग आ जाए 👌💕💞💞

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jun 12, 2026

जय श्री राधे कृष्णा जी है श्री कृष्ण करुणा सिंदों दिन बंधो जगत पते गोपेश गोपिका कांत राधा कांत नमोस्तुते नमो नमः शुभ रात्रि वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन सदेव हस्ते मुस्कराते हर्षोल्लास उत्साह उमंग आनंदमय खुशियों से परिपूर्ण रहे 🕉️🕉️🕉️🕉️🙏🙏🚩🚩🪔🪔🪔🐚🐚🐚💐💐🎄🎄🦚🦚🦚🙏🙏🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jun 12, 2026

अति सुन्दर गीत बोल भाव विभोर कर दिल की गहराई तक छू लिया आपकी प्रस्तुति ने आकर्षक मनमोहक मनभावन प्रस्तुति आपका हार्दिक आभार एवं कोटि कोटि धन्यवाद जी 👌🎄👌🎄👍💐👌🎄🙏🌹🙏🕉️🙏🦚🙏🦚

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 12, 2026

राधा-कृष्ण की कृपा से आपकी रात सुंदर और सपनों से भरी हो, हर पल आपका मन प्रफुल्लित रहे। शुभ रात्रि! राधे-राधे!

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 12, 2026

राधा-कृष्ण की कृपा से आपकी रात सुंदर और सपनों से भरी हो, हर पल आपका मन प्रफुल्लित रहे। शुभ रात्रि! राधे-राधे!

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 12, 2026

राधा-कृष्ण की कृपा से आपकी रात सुंदर और सपनों से भरी हो, हर पल आपका मन प्रफुल्लित रहे। शुभ रात्रि! राधे-राधे!