
Rama Devi Sahu
355 days ago
🙏‼️ Om Shree Paramatmane Namah ‼️🙏 Dt 09.09.2025 (Tuesday) ************************** #** Aaiye Jante Hai ki "Pitripaksha me Kya kare or Kya na kare**# गरुड़ पुराण में निहित है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से तीन पीढ़ी के पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष के दौरान मांगलिक समेत कई कार्यों को करने की मनाही होती है। अनदेखी करने से पितृ अप्रसन्न (नाराज) हो जाते हैं। इससे व्यक्ति विशेष के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अत: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी ये गलतियां न करें। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें- पितृपक्ष में क्या न करें 1.गरुड़ पुराण में वर्णित है कि पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही मदिरा (शराब) का भी सेवन न करें। आसान शब्दों में कहें तो पितृ पक्ष के दौरान मांस-मदिरा का सेवन भूलकर न करें। अनदेखी करने से पितरों की कुदृष्टि व्यक्ति पर पड़ती है। 2.पितृ पक्ष के दौरान साग, सत्तू, चने की दाल, चना, बेसन आदि चीजों का सेवन न करें। साग और सत्तू का सेवन भूलकर न करें। इसके अलावा, मसूर की दाल, कुलथी की दाल, गाजर, मूली आदि चीजों से भी परहेज करें। 3.घर के बड़े-वृद्ध का अपमान न करें। परिवार में किसी का दिल न दुखाएं और न ही उनके मान-सम्मान को ठेस पहुचाएं। इसके साथ ही पशु-पक्षी और जीव-जंतु को भी न सताएं। 4.शास्त्रों में पितरों का श्राद्ध करने के दौरान कुछ वस्तुओं को वर्जित बताया गया है. पितरों का श्राद्ध करने से पूर्व दान करने से दोष लगता है. पितरों के श्राद्ध के दिन ब्राह्मण, गाय या देवहती को लोहे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए. श्राद्ध पक्षों में लोहे को वर्जित बताया गया है. 5.पितृपक्ष में बाल,दाढ़ी भूलकर भी नहीं कटवाना चाहिए. यह हमारे पितरों के प्रति समर्पण और श्रद्धा भाव को दिखाती है. 6.इन 15 दिनों में सिर और तेल का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए और नहाने के दौरान साबुन का प्रयोग करने से भी परहेज करना चाहिए. इससे भी पितर नाराज होते है. 7.पितृपक्ष में किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. इससे व्यापार और नए काम में हानि की संभावना बढ़ जाती है.क्योंकि पितृपक्ष के 15 दिनों को शुभ नहीं माना जाता है. 8.पितृपक्ष में जमीन,मकान या घर बनवाने की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए. इससे धन हानि की संभावना बढ़ जाती है.इसलिए इन चीजों खरीदारी से भी लोगों को बचना चाहिए. 9.पितृपक्ष में मांगलिक कार्यो के अलावा मुंडन,नामकरण संस्कार,गृह प्रवेश,गवना आदि से भी बचना चाहिए.इसका बुरा प्रभाव जीवन पर पड़ता है. 10.पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी न करें और न ही नए रंग के वस्त्र धारण करें। इस पक्ष के दौरान भूलकर शुभ कार्य की शुरुआत न करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पितृ दोष लगता है। 11.श्राद्ध पक्ष में अंग-भंग, शराबी और किसी के यहां भोजन नहीं करने वाले ब्राह्मण को ही भोजन करना चाहिए. यदि अंग भंग, शराबी और किसी और किसी के यहां भोजन करके आए ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है. तो उसका दोष लगता है. वह बताते हैं कि श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. जिस ब्राह्मण ने शिखा रखी हो, वह अंग भंग ना हो, शराबी ना हो उसको ही भोजन करना चाहिए. किसी और व्यक्ति के यहां का भोजन करके या भोजन लेकर दान करना भी वर्जित होता हैं. इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए व्यक्ति को अपने पितरों का श्राद्ध करना चाहिए.
Comments (10)

Rama Devi Sahu
Sep 10, 2025
Aap Bahut Sundar se likh kr Massage Dete ho...isi liye Aap ko Bahut Bahut Dhanyawad 🙏 Bhagwan Aap ko Hamesha Mangal Rakhe or Swastha or Surakshit Rakhe Yahi hai meri Prathana 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 10, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Dopahar Jii meri Pyari Behen ❤️ Bhagwan ki Aasirbad se Aap Hamesha Khush Rahe Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Sep 10, 2025
जय गणेश,, दिनन की लाज रखो शंभू सूत वारी,, कामना को पूरी करो जग बलिहारी जय गणेश शुभ बुधवार ये शुभ दिन शुभफलदाई मंगलकारी रहे शुभ सुप्रभातम वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🙏🙏🙏

Runa Sinha
Sep 9, 2025
राधे राधे 🌹🙏 शुभ रात्रि वंदन बहना जी 🙏🌺

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Comment Dene ke liye Bahut Bahut Dhanyawad Jii 🙏 Bhagwan Aap ka Mangal Kare 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 9, 2025
Pitru Paksha ki Dwitiya Sharddh ki Hardik Shubhkamnaye 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏 Pitru Dev ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Radhe Radhe
Sep 9, 2025
🌹🌹 good afternoon Shubh dopahar vandan, ji bahan ji... very nice post.. story ATI Sundar ji. dhanyvad ji👌👌🙏

Radhe Radhe
Sep 9, 2025
🌹🌹 शुभ दोपहर महीने के दूसरे मंगलवार एवं पितृपक्ष के दूसरे दिवस, दोपहर की हार्दिक ,शुभकामनाएं।। जी बहन जी।।🌹
