
Rama Devi Sahu
277 days ago
. 🌼⚜️ “परेशानी की चट्टान” ⚜️🌼 एक किसान था। उसके खेत में एक पत्थर का एक हिस्सा जमीन से ऊपर निकला हुआ था, जिससे ठोकर खाकर वह कई बार गिर चुका था और कितनी ही बार उससे टकराकर खेती के औजार भी टूट चुके थे। रोजाना की तरह आज भी वह सुबह-सुबह खेती करने पहुँचा और इस बार वही हुआ, किसान का हल पत्थर से टकराकर टूट गया। किसान क्रोधित हो उठा, और उसने निश्चय किया कि आज जो भी हो जाए वह इस चट्टान को जमीन से निकाल कर इस खेत के बाहर फेंक देगा। वह तुरन्त गाँव से ४-५ लोगों को बुला लाया और सभी को लेकर वह उस पत्थर के पास पहुँचा और बोला–‘यह देखो जमीन से निकले चट्टान के इस हिस्से ने मेरा बहुत नुक्सान किया है, और आज हम सभी को मिलकर इसे आज उखाड़कर खेत के बाहर फेंक देना है।’ ऐसा कहते ही वह फावड़े से पत्थर के किनारे वार करने लगा, पर यह क्या ! अभी उसने एक-दो बार ही मारा था कि पूरा का पूरा पत्थर जमीन से बाहर निकल आया। साथ खड़े लोग भी अचरज में पड़ गए और उन्हीं में से एक ने हँसते हुए पूछा–‘क्यों भाई, तुम तो कहते थे कि तुम्हारे खेत के बीच में एक बड़ी सी चट्टान दबी हुई है, पर ये तो एक मामूली सा पत्थर निकला।’ किसान भी आश्चर्य में पड़ गया, सालों से जिसे वह एक भारी-भरकम चट्टान समझ रहा था दरअसल वह बस एक छोटा सा पत्थर था। उसे पछतावा हुआ कि काश उसने पहले ही इसे निकालने का प्रयास किया होता तो ना उसे इतना नुकसान उठाना पड़ता और ना ही दोस्तों के सामने उसका मजाक बनता। हम भी कई बार जिन्दगी में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं को बहुत बड़ा समझ लेते हैं, और उनसे निपटने की बजाय तकलीफ उठाते रहते हैं। जरूरत इस बात की है कि हम बिना समय गंवाएँ उन मुसीबतों से लड़ें, और जब हम ऐसा करेंगे तो कुछ ही समय में चट्टान-सी दिखने वाली समस्या एक छोटे से पत्थर के समान दिखने लगेगी जिसे हम आसानी से हल पाकर आगे बढ़ सकते हैं। ० ० ० ॥जय जय श्री राधे॥ ********************************************

Comments (15)

Rama Devi Sahu
Nov 27, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Nov 27, 2025
🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Suprabhat Jii 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Pannalal Chouhan
Nov 27, 2025
जय श्री राधे कृष्णा जी राधे राधे

Haresh Chanchlani Chanchlani
Nov 26, 2025
जय श्री कृष्णा जी 🌹🙏🌹जय् श्री राधे राधे जी 🙏🌹🙏शुभ रात्री जी 🪔🕯️🪔

Rama Devi Sahu
Nov 26, 2025
good 😊 night ❤️

Rama Devi Sahu
Nov 26, 2025
Ji.. Ji... Radhe Radhe 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Sanju ❤️
Nov 26, 2025
शुभ संध्या 👏

Sanju ❤️
Nov 26, 2025
बहुत ही अच्छा उदाहरण 👍👍👍 बिल्कुल सही कहा आपने जय श्री राधे राधे 👏

Rama Devi Sahu
Nov 26, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Sandhya Vandan 🙏🌹🪔🌹🙏

