
राजकुमार पाण्डेय
1 day ago
🙏🌹शक्ति तत्व 🌹🙏 ----------------------- कुष्मांडा देवी हिन्दू धर्म में माता दुर्गा का चौथा स्वरुप है। नवरात्रि के चौथे दिन इनकी उपासना की जाती है। 🔔 कु का अर्थ है छोटा या सूक्ष्म, ऊष्मा का अर्थ है ऊर्जा या गर्मी ,और अंड का अर्थ है ब्राह्मांड, इन्होने अपनी हल्की मुस्कान से संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना की थीं ,इसलिए इन्हें यह नाम प्राप्त हुआ। 🔱 इनकी आठ भुजाएं हैं इनके हाथों में कमंडल, धनुष बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र , गदा, और आठवें हाथ में सभी सिद्धियों व निधियों को देने वाली जप माला हैं । 🦁 इनका वाहन सिंह है इनका निवास स्थान सूर्यमंडल के भीतर के लोक में माना जाता हैं, जिससे उनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य के समान दैदीप्यमान हैं। 🪴 कुष्मांडा देवी की आराधना करने से भक्तों के समस्त रोग-शोक और अज्ञान का नाश होता हैं, इनकी कृपा से आयु यश बल और आरोग्य की प्राप्ति होती हैं। इन्हें द आर्ट ऑफ लिविंग के अनुसार सृष्टि की आदिशक्ति माना गया हैं। 🙏 आप सभी को नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की आगवन कि बहुत बहुत शुभकामनाएं। 🌹 ।। पं राजकुमार पाण्डेय।।🌹
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
