MyMandirInstall
Profile

Saumya Sharma

195 days ago

हर हर महादेव 🙏 एक जंगल में मंदविष नामक सांप रहता था और बहुत बूढ़ा हो चुका था | बूढ़ा और कमजोर होने के कारण अपना शिकार करने में असमर्थ था | एक दिन रेंगता हुआ वह तालाब के किनारे पहुँच गया और वहीं लेट गया और कुछ दिनों तक वह इसी तरह लेटा रहा | उसी तालाब में बहुत सारे मेंढक भी रहते थे उन्होंने उसके बारे में मेंढकों के राजा जालपाद को बतलाया | मेंढकों का राजा जालपाद उस सर्प के पास पहुंचा और बोला – “ हे सर्पराज ! मैं मेंढकों के राजा जालपाद हूँ और इसी तालाब में रहता हूँ | आप इतने सुस्त क्यूँ पड़े हुए हो, आपकी यह हालत किसने की है, क्या आप हमें कुछ बतलाओगे |” प्रश्न सुनकर सर्प ने बनावटी कहानी बनाई और बोला- “ मैं एक गाँव के पास रहता था | एक दिन एक ब्राम्हण के पुत्र का पैर मेरे ऊपर रखा गया था और मैंने उसे काट दिया जिससे उस ब्राम्हण पुत्र की मृत्यु हो गई थी | उस ब्राम्हण ने मुझे श्राप दिया कि मुझे किसी तालाब के किनारे जाकर मेंढकों की सेवा करनी होगी और उन्हें अपनी पीठ पर बैठकर घुमाना होगा | “ यह बात सुनकर मेंढकों का राजा जालपाद बहुत खुश हुआ उसने सोचा कि अगर इस सर्प से मेरी दोस्ती हो जाती है और मैं इस सर्प की पीठ पर बैठकर सबारी करूँगा तो दल का कोई भी दूसरा शक्तिशाली मेंढक मेरे खिलाफ विद्रोह भी नहीं कर सकेगा | सर्प बोला “हे भद्र ! मैं सोच रहा था अगर आप चाहें तो मेरी पीठ पर बैठ कर देख सकते हैं |” मेंढकों के राजा जालपाद ने सांप की बात पर विश्वास कर लिया और झिझकते हुए सांप की पीठ पर बैठ गया | सांप ने उसे पूरा तालाब घुमाया और लाकर पुनः उसी स्थान पर छोड़ दिया | मेंढक ( जालपाद ) को बहुत आनंद आया, अब रोज वह सर्प सवारी करने लगा। एक दिन जब वह सांप की पीठ पर सवारी कर रहा था तब सर्प बहुत धीरे-धीरे चल रहा था | मेंढक (जालपाद ) ने पूछा – “ आज आप इतने धीरे-धीरे क्यूँ चल रहे हो ? आज सवारी में मजा नहीं आ रहा है |” सर्प बोला – “ मित्र ! मुझे कई दिनों से भोजन नहीं मिला है इसीलिए कमजोरी आ गई है और मुझसे चला नहीं जा रहा है |” राजा जालपाद बोला – “इस तालाब में हजारो मेंढक है, तुम चाहो इनको अपना आहार बना लिया करो |” मंदविष सांप के मानो मन की हो गई वह तो यही चाहता था अब वह प्रतिदिन कुछ बिना मेहनत किये कुछ मेंढकों को खा लेटा था | इधर मूर्ख जालपाद यह भी नहीं समझ सका कि अपने क्षणिक आनंद के लिए अपने वंश का नाश करवा रहा था ।“ कुछ दिनों में तालाब में जालपाद के परिवार को छोड़ कर कोई दूसरा मेंढक नहीं बचा | मंदविष सांप को भूख लगी और वो जालपाद से बोला – “ अब इस तालाब में कोई मेंढक नहीं बचा है और मुझे बहुत भूख लग रही है |” जालपाद बोला- “ इसमें मैं क्या कर सकता हूँ इस तालाब में मेरे सगे-संबंधियों को छोड़ का तुम सारे मेंढकों को खा चुके हो | अब तुम अपने भोजन की व्यवस्था खुद करो |” जालपाद की बात सुनकर मंदविष सांप बोला – “ ठीक है मुझे तो बहुत भूख लग रही है मैं तुम्हारे परिवार को छोड़ देता हूँ पर मुझे अपनी भूख मिटाने के लिए तुम्हे खाना पड़ेगा |” जालपाद डर गया और उसने अपनी जान वचाने के लिए अपने सगे संबंधियों तक को खाने की अनुमति दे दी | अब तालाब में मेंढकों सिर्फ जलपाद बचा था |मंदविष सांप जलपाद से बोला – “ मुझे बहुत भूख लगी है अब तुम ही बतलाओ मैं क्या करूँ ?”मंदविष सांप की बात सुनकर जालपाद मेंढक डर गया और बोला – “ मित्र ! तुम कहीं और जाकर अपना भोजन देख लो |” तब मंदविष सांप बोला -“ तुम अकेले इस दुनियां में रहकर क्या करोगे ?” इतना बोलकर सांप ने जालपाद मेंढ़क को भी मारकर अपना आहार बना लिया। आज के परिदृश्य में आप ही सोचिए मंदविष सांप कौन है, और मेंढक कौन हैं। जो खत्म होते जा रहे हैं। हर हर महादेव 🙏

Post media

Comments (17)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

Thankyou for appreciating my post 🙏 Always stay healthy,safe and happy with the grace of God 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

Hr hr Mahadev 🙏 Good night bhai g 🙏🌹☺️ Always stay blessed with happiness 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

HR hr Mahadev 🙏 Good night bhai g 🙏 Always stay blessed with happiness 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

Har har Mahadev 🙏 Good night bhai g 🙏 Always stay blessed with happiness 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

हर हर महादेव 🙏 जय शिव शक्ति 🙏 करता करे न कर सके, शिव करें सो होय 🙏, तीन लोक नौ खंड में, शिव से बड़ा न कोय 🙏🌹☺️बाबा भोलेनाथ और मां आदिशक्ति भवानी जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें ☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम भाई जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

पोस्ट प्रशंसा के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद भाई जी 🙏 आने वाला दिन आपके लिए शुभ फलदाई व मंगलमय रहे 🙏 यही प्रार्थना है 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

हर हर महादेव 🙏 जय शिव शक्ति 🙏 करता करे न कर सके, शिव करें सो होय 🙏, तीन लोक नौ खंड में, शिव से बड़ा न कोय 🙏🌹☺️बाबा भोलेनाथ और मां आदिशक्ति भवानी जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें ☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम बड़े भाई 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 16, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Feb 16, 2026

सत्यम शिवम सुंदरम अविनाशी कैलाशी वासी देवों K देव हर हर महादेव मां आदिशक्ति आशीर्वाद कृपा से सपरिवार को दीर्घायु यश वैभव सुख शांति समृद्धि प्रदान हो ॐ नमः शिवाय 🙏🙏🙏🌹🌹🥀🥀🎄🎄🌺🌺

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Feb 16, 2026

अति उत्तम शास्त्रार्थ सत्य कथा आप द्वारा मंत्रोच्चारण से 12ज्योति लिंग दर्शन लाभ इस पुण्य के लिए आपको शत शत नमन करते हुए कोटि कोटि धन्यवाद जी ॐ नमः शिवाय 🙏🌹👍👍👌👌🕉️🕉️🕉️🙏🙏