
Rama Devi Sahu
126 days ago
*श्रीनिवास रामानुजन - पुण्यतिथि विशेष* श्रीनिवास रामानुजन, एक ऐसा नाम, जिसने गणित को साधना बना दिया! तमिलनाडु के कुंभकोणम् में जन्मे इस विलक्षण मस्तिष्क ने सीमित संसाधनों में अनंत खोज की. उन्होंने संख्याओं के रहस्यों को ऐसे उजागर किया, मानो यह कोई दैवी प्रेरणा हो. उनका स्वयं कहना था कि उनकी कुलदेवी नमगिरी की कृपा से उन्हें गणितीय सूत्रों की अनुभूति होती थी. बिना औपचारिक प्रशिक्षण के भी उन्होंने जटिल गणितीय सिद्धांत प्रस्तुत किए और इंग्लैंड में हार्डी जैसे विद्वानों को भी अपने ज्ञान से चकित कर दिया. _आज 26 अप्रैल महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन_ *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
