MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

258 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 15 दिसम्बर 2025* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - पौष* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - एकादशी रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात् द्वादशी* *⛅नक्षत्र - चित्रा सुबह 11:08 तक तत्पश्चात् स्वाती* *⛅योग - शोभन दोपहर 12:30 तक तत्पश्चात् अतिगण्ड* *⛅राहुकाल - सुबह 08:21 से सुबह 09:41 तक ( उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:00* *⛅सूर्यास्त - 05:44 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:14 से प्रातः 06:07 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:01 से दोपहर 12:44 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:56 से रात्रि 12:49 दिसम्बर 16 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - सफला एकादशी* *🌥️विशेष - एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹एकदाशी में क्या करें, क्या ना करें ?* *🌹1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें, नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करे ।* *🌹2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, विष्णु सहस्रनाम पाठ करें ।* *🌹हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l* *🌹राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।* *एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l* *🌹3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जाप करना चाहिए ।* *🌹4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।* *🌹5. एकदशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाएं । इस दिन फल आहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।* *🌹6. व्रत के ( दशमी, एकादशी और द्वादशी ) - इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चने, कोदो (एक प्रकार का धान), शाक, शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें ।* *🌹7. फलाहारी को गोभी, गाजर, शलजम, पालक, कुलफा का साग इत्यादि सेवन नहीं करना चाहिए । आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करना चाहिए ।* *🌹8. जुआ, निद्रा, पान, परायी निन्दा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध तथा झूठ, कपटादि अन्य कुकर्मों से नितान्त दूर रहना चाहिए ।* *🌹9. भूलवश किसी निन्दक से बात हो जाय तो इस दोष को दूर करने के लिए भगवान सूर्य के दर्शन तथा धूप-दीप से श्रीहरि की पूजा कर क्षमा माँग लेनी चाहिए ।* *🌹10. एकादशी के दिन घर में झाडू नहीं लगायें, इससे चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है ।* *🌹11. इस दिन बाल नहीं कटायें ।* *🌹12. इस दिन यथाशक्ति अन्नदान करें किन्तु स्वयं किसीका दिया हुआ अन्न कदापि ग्रहण न करें ।* *🌹13. एकादशी की रात में भगवान विष्णु के आगे जागरण करना चाहिए (जागरण रात्र 1बजे तक) ।* *🌹14. जो श्रीहरि के समीप जागरण करते समय रात में दीपक जलाता है, उसका पुण्य सौ कल्पों में भी नष्ट नहीं होता है ।* *🔹 इस विधि से व्रत करनेवाला उत्तम फल को प्राप्त करता है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (4)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 15, 2025

🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Safala Ekadashi Vrat ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 15, 2025

🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Safala Ekadashi Vrat ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Har Pal Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

H.S.CHAHAR

H.S.CHAHAR

Dec 15, 2025

🕉️🔱हर हर महादेव 🕉️🚩हर हर महादेव भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी करें आपका दिन मंगलमय हो हर हर महादेव 🚩🙏

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Dec 15, 2025

🌹🌹 ऊं नमो शिवाय 🌹 हर हर महादेव 🌹 सफला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹 आप का दिन मंगलमय हो बहना 🌹 आप हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहें 🌹🌹