MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

57 days ago

ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा देवी के रथ निकाले जाते हैं। माना जाता है कि इन रथों को खींचने से जन्मों के पाप धुल जाते हैं। इस मंदिर का एक प्रमुख रहस्य 'नवकलेवर' अनुष्ठान है, जिसमें हर 12 साल में इन देवताओं की मूर्तियां बदली जाती हैं। इसका कारण यह है कि मूर्तियां लकड़ी की बनी होती हैं, इसलिए उनके खंडित होने से बचाने के लिए नई मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। यह अनुष्ठान अत्यंत गोपनीय होता है। नई मूर्तियां बनाने के लिए 100 साल पुराने और दोषमुक्त नीम के पेड़ का उपयोग होता है। नवकलेवर के दौरान पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है, जिससे हर जगह अंधेरा रहता है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया को अनुष्ठान करने वाले पुजारी भी नहीं देखते हैं।🙏🌹⭕‼️⭕‼️🌹🙏

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!