
Rama Devi Sahu
333 days ago
शारदीय नवरात्र की महानवमी नवरात्र का आखिरी दिन होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त मां सिद्धिदात्री की पूरी श्रद्धा उपासना करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है. इसलिए महानवमी का दिन मां दुर्गा की उपासना का एक अहम दिन माना जाता है. कईं लोग इस दिन भी कन्या पूजन कर शारदीय नवरात्र का पारण करते हैं... सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं, जिनमें एक हाथ में उन्होंने गदा और दूसरे हाथ में चक्र धारण किया हुआ है. उनके तीसरे हाथ में कमल का पुष्प और चौथे हाथ में शंख रहता है. मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा के समान सिंह की सवारी करती हैं. . सिद्धगन्धर्वयक्षाघैरसुरैरमरैरपि. सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ सिद्धिदात्री देव्यै नमः.. (मां सिद्धिदात्री की कथा ) पौराणिक मान्यता के अनुसार मां सिद्धिदात्री का प्राकट्य देवी-देवताओं के तेज से तब हुआ था, जब देवतागण महिषासुर के अत्याचारों से परेशान होकर भगवान शिव और भगवान विष्णु के पास पहुंचे थे. इसके बाद देवताओं के तेज से मां सिद्धिदात्री प्रकट हुईं. मान्यता यह भी है कि भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठिन साधना करके आठ सिद्धियां प्राप्त की थीं. जिसके बाद उनका आधा शरीर देवी का हो गया था और उन्हें अर्धनारीश्वर के रूप में पूजा गया. .

Comments (4)

Radhe Radhe
Oct 1, 2025
🚩🌷🔻 माता सिद्धिदात्री की कथा🔻 ््््््ॐ जय माता दी माता रानी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। ््््््ॐ 🌷 जय मां अंबे जगदंबे जय मां दुर्गा माता जय मां संतोषी मां और लक्ष्मी माता एवं मां सरस्वती सिद्धि गायत्री जी की कृपा दृष्टि सदैव आप और आपके पूरे परिवार पर बरसती रहे।। सदा सदा के लिए।। आपको नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं,|||•^^^^ जी बहन जी^^^•|||🌷🚩

Radhe Radhe
Oct 1, 2025
♥️♥️ शुक्रिया बहुत-बहुत आभार धन्यवाद् [[___🔻जी बहन जी 🔻___]] ््््््ॐ आपकी हर एक पोस्ट में कुछ न कुछ अंश ऐसा प्रभावित होता है \\मन को छू जाता है ।।,धन्यवाद बहुत-बहुत आभार जी।। माता रानी आपकी सभी सपने पूरे करें।। इसी मनोकामना के साथ शुभ संध्या की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जी।। राधे राधे जय श्री कृष्ण!! ््््््ॐ जी बहन जी ््््््ॐ!!🌷🌷

Radhe Radhe
Oct 1, 2025
🙏🌹शुभ संध्या बुधवार।। जय श्री गणेशाय नमः।। सबसे पहले आपको हमारे तरफ से।। हैप्पी शारदीय ,नवरात्रि, के अंतिम दिवस। शुभ संध्या, [[*में*]]जय,मां सिद्धिदात्री, कन्या पूजन व्रत। और महा रामनवमी, की हार्दिक शुभकामनाएं।।🔹🔹 __जी बहन जी__🔹!! आपका हर एक पल शुभ मंगलमय हो!! माता रानी का आशीर्वाद सदैव आप और आपके पूरे परिवार पर बना रहे!! राधे कृष्णा राधे राधे जी धन्यवाद् जी!! वेरी वेरी नाइस पोस्ट//जी//््््््ॐ 🌹🌹
