MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

304 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 31 अक्टूबर 2025* *⛅दिन - शुक्रवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - कार्तिक* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - नवमी सुबह 10:03 तक तत्पश्चात् दशमी* *⛅नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 06:51 तक तत्पश्चात् शतभिषा* *⛅योग - वृद्धि प्रातः 04:32 नवम्बर 01 तक तत्पश्चात् ध्रुव* *⛅राहुकाल - सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:31* *⛅सूर्यास्त - 05:49 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:50 से प्रातः 05:41 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:45 से रात्रि 12:36 नवम्बर 01 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅️व्रत पर्व विवरण - अक्षय आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा, साईं श्री लीलाशाहजी महाराज का महानिर्वाण दिवस, सरदार पटेल जयंती, सतयुग* *🌥️विशेष - दशमी को कलंबी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🔹 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🔹 🔸 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता । ऐसे में आपके काम-धंधे में बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रहे हैं ।* 🔸 *१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है ।* 🔸 *२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी ।* 🔸 *३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है ।* 🔸 *४] ईमानदारी से व्यवहार करें । ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है ।* *🔹मास - अनुसार त्रिफला का अनुपान🔹* / *🔸मासों के अनुसार त्रिफला के साथ उसमें उसकी मात्रा के छठे भाग बराबर निम्नलिखित द्रव्यों को मिला के सेवन करने से उसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है ।* *(१) श्रावण और भाद्रपद - सेंधा नमक* *(२) आश्विन और कार्तिक - शर्करा (मिश्री या खाँड़ अर्थात् अपरिष्कृत शक्कर)* *(३) मार्गशीर्ष और पौष - सोंठ चूर्ण* *(४) माघ तथा फाल्गुन - पीपर का चूर्ण* *(५) चैत्र और वैशाख - शहद* *(६) ज्येष्ठ तथा आषाढ़ - पुराना गुड़* *🔹इस प्रकार त्रिफला शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने में सहायक व प्रसादरूप है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 31, 2025

🌹🌹 Subha Shukravar ki Subha Kamanayen ke Sath Suprabhat Jii 🌹 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🌹🌹

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar

Oct 31, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏