MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

165 days ago

#दारुब्रम्म_जगन्नाथ🚩🙏🏻 ⚜️प्रभु जगन्नाथ के दारु रूप 🤔🙏🏻 ⭕‼️⭕🚩 ⚜️नीलांचल की पावन धरा पर, एक अद्भुत कथा सुनाई जाती है, जहाँ स्वयं प्रभु जगन्नाथ दिव्य दारु रूप में प्रकट हो जाते हैं।😮 ✨समुद्र की लहरों ने एक दिन पावन नीम का दारु बहाकर लाया, जैसे स्वयं प्रकृति ने भगवान का संदेश सुनाया। ✨राजा इन्द्रद्युम्न ने श्रद्धा से उस दिव्य लकड़ी को अपनाया, मन में भक्ति की ज्योति जलाकर प्रभु का मंदिर बनवाया। ✨तभी एक वृद्ध बढ़ई आया, जिसकी आँखों में दिव्य प्रकाश था, वह और कोई नहीं, स्वयं विश्वकर्मा का ही वास था। ✨उन्होंने कहा...!! 💢“इक्कीस दिन तक कोई द्वार न खोलेगा, तभी यह दारु जगन्नाथ का रूप लेगा।”🍂 ✨दरवाजे बंद हुए मंदिर के, अंदर गूंज रही थी दिव्य ध्वनि, हर चोट में जैसे बसती थी सृष्टि की अमर रागिनी। ✨दिन बीतते गए धीरे-धीरे, भक्ति से भर गया वातावरण, पर रानी के मन में उठी शंका और खुल गया मंदिर का द्वार अचानक।🤔 ✨तभी अद्भुत चमत्कार हुआ, काम वहीं अधूरा रह गया, प्रभु का रूप बन गया पर हाथ-पाँव अधूरे रह गए।😮 ✨पर भक्तों ने देखा उसमें भी दिव्यता का अनुपम प्रकाश, क्योंकि भगवान के रूप में पूर्णता का नहीं कोई विनाश। ✨आज भी पुरी के श्रीमंदिर में वही दारु रूप विराजमान है, जहाँ अधूरे हाथों में भी पूरा जगत समाया हुआ है। ✨प्रभु जगन्नाथ का यह रूप हमें एक संदेश सुनाता है, कि सच्ची भक्ति के आगे हर अधूरापन भी पूर्ण हो जाता है। ✨नीम के उस पवित्र दारु में आज भी प्रभु की लीला बसती है, और हर भक्त के हृदय में जगन्नाथ की ज्योति जलती है।😍 🙏🏻🙏🏻जय जगन्नाथ 🙏🏻🙏🏻 #दारुब्रम्म_जगन्नाथ🐚🥀🙏🏻

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!