
Rama Devi Sahu
418 days ago
🙏‼️ Radhey Radhey ‼️🙏 Dt.09.07.2025 (Wednesday) ***************************** 🙏🌹 My Mandir ka Sabhi Sadashya ko Subah ki Ram Ram Jii 🙏🌹 🙏🙏 ** Bhagwan ki Aasirbad se Sabhi ka Din Subha Mangalmay Ho**🙏🙏 🙏🙏* Bhagwan Bhav ki Bhukh Hai*🙏🙏 एक वृद्ध महिला रोज़ मंदिर आती थी। कभी खाली हाथ, कभी दो सूखे फूलों के साथ… लेकिन हर बार अपनी झुकी कमर और कांपते हाथों से सिर्फ एक ही बात कहती— "लाला, आज फिर कुछ नहीं लायी… पर तुझसे मिलने आ गयी।" बाकी भक्त सोने की थाली में भोग लाते, मखमल की पोटली में दान… वो बस मुस्कुरा देती— "लाला को मुझसे कुछ नहीं चाहिए… उसे मेरा आना अच्छा लगता है।" एक दिन वो बीमार हो गई, कई दिन मंदिर नहीं आई। पुजारी ने देखा—प्रति दिन पूजा की थाली के पास कुछ सूखे फूल रखे होते, कभी चावल का एक दाना… कभी मिट्टी में लिपटा छोटा सा दीपक। सब हैरान थे—कौन रखता है ये? एक रात पुजारी ने मंदिर में रुककर देखना चाहा। आधी रात को मंदिर के दरवाज़े खुलते हैं, और एक नन्हा बालक मोरपंख लगाए, धीरे से थाली के पास आकर फूल रखता है। थाली को देख मुस्कुराता है, और कानों में धीरे से कहता है— "वो नहीं आई आज… पर उसका प्रेम मैं कैसे रुकने दूँ?" सुबह होते ही पुजारी दौड़कर वृद्धा के घर गए। वो अपनी खाट पर लेटी थीं, मुँह से कोई शब्द नहीं… पर होंठों पर एक मुस्कान थी। एक कागज़ उनके सिरहाने पड़ा था, लिखा था— "तू रोज़ आती रही, अब मैं रोज़ आता हूँ… तू मुझसे मिलने आती थी, अब मैं तुझे लेने आया हूँ…" — तेरा कान्हा...
Comments (5)

Haresh Chanchlani Chanchlani
Jul 9, 2025
🙏🔔🔔जय श्री कृष्णा🔔🔔🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Jul 9, 2025
शुभ बुधवार ये शुभ दिन शुभफलदाई मंगलकारी रहे शुभ सुप्रभातम वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🙏🙏

Deepak karki
Jul 9, 2025
🌹🙏ॐ श्री गणेशाय नमो नमो गणपति बप्पा मोरया गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहे आप का दिन शुभ मंगलमय हो शुभ प्रभात बहना जी 🙏🌹

ranjit chavda
Jul 9, 2025
🔔🔔जय श्री कृष्णा 🔔🔔

प्रेम कुमार
Jul 9, 2025
🙏🙏 राधे राधे जी 🙏🙏 शुभ प्रभात वंदन आप का दिन मंगलमय हो 🙏
