
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
130 days ago
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग, जम्मू कश्मीर* जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ती इस सुरंग का निर्माण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किया है, जो देश की दूसरी सबसे बड़ी सड़क सुरंग है. चेनानी-नाशरी सुरंग के नाम से प्रचलित इस सड़क सुरंग का नामकरण आधुनिक भारत के महानायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है. 2 अप्रैल, 2017 को इस सड़क सुरंग का उद्घाटन किया गया था, तब यह देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग थी. इस सुरंग के माध्यम से जम्मू से कश्मीर का आवागमन अत्यंत सुगम हो गया है. 4000 फीट की ऊंचाई एवं निम्न हिमालय श्रेणी में स्थित यह सड़क सुरंग यातायात के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
