
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
57 days ago
गोल्ज्यू देवता, उत्तराखंड ⛰️ उत्तराखंड के कुमाऊँ अंचल में पूजित गोल्ज्यू देवता को न्याय और सत्य का देवता माना जाता है. लोकआस्था के अनुसार गोल्ज्यू देवता, भगवान शिव के अवतार हैं, जो सफेद घोड़े पर सवार होकर भक्तों की रक्षा करते हैं. न्यायप्रियता और निष्पक्षता के कारण इन्हें न्याय देवता भी कहा जाता है. आज भी कुमाऊँ के गाँवों में जब किसी को अन्याय सहना पड़ता है तो लोग न्यायालय नहीं, बल्कि गोल्ज्यू देवता के दरबार में प्रार्थना लगाते हैं. भक्तगण कपड़े पर अपनी प्रार्थना लिखकर उनके मंदिर में टाँगते हैं, और विश्वास करते हैं कि देवता अवश्य न्याय देंगे. मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
