
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
12 days ago
*देवघर बाबा धाम - जहां महादेव बने वैद्यनाथ 🛕* झारखंड के देवघर में स्थित महादेव को समर्पित ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव के वैद्य रूप की उपासना का केंद्र है. पौराणिक आख्यानों के अनुसार यहीं माता सती का हृदय गिरा था, इसलिए यहां एक शक्तिपीठ भी है. श्रावण मास में लाखों कांवड़िए बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करते हैं. यहाँ एक अनोखा अनुष्ठान भी है, भगवान शिव के मंदिर से शिखर तक लाल धागे से ‘गठबंधन’ किया जाता है जो मां पार्वती के मंदिर से जुड़ा होता है. इस विशिष्ट प्रक्रिया को 'गठजोड़वा' परंपरा कहा जाता है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
