
Rama Devi Sahu
319 days ago
*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 15 अक्टूबर 2025* *⛅दिन - बुधवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शरद* *⛅मास - कार्तिक* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅ तिथि - नवमी सुबह 10:33 तक तत्पश्चात् दशमी* *⛅नक्षत्र - पुष्य दोपहर 12:00 तक तत्पश्चात् अश्लेषा* *⛅योग - साध्य रात्रि 02:57 अक्टूबर 16 तक तत्पश्चात् शुभ* *⛅राहुकाल - दोपहर 12:12 से दोपहर 01:40 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:24* *⛅सूर्यास्त - 06:01 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:45 से प्रातः 05:34 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:48 से रात्रि 12:37 अक्टूबर 16 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है व दशमी को कलंबी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹स्वास्थ्यबल, मनोबल व रोगप्रतिकारक बल बढ़ाने की कुंजी🔹* *🔸प्रातःकाल ३ से ५ बजे के बीच प्राणशक्ति (जीवनी शक्ति) फेफड़ों में होती है । यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मनःशक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है । इस समय प्राणायाम करना बहुत जरूरी है । सुबह ५ बजे के पहले प्राणायाम अवश्य हो जाने चाहिए । इससे कई गुना फायदा होगा । ४ से ५ बजे का समय जागरण, ध्यान, प्राणायाम करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है अतः इसका लाभ लें ।* *🔸इन्द्रियों का स्वामी मन है और मन का स्वामी प्राण है । प्राणायाम करने से प्राण तालबद्ध होते हैं । प्राण तालबद्ध होने से मन की दुष्टता और चंचलता नियंत्रित होती है ।* *🔸प्रातः ४ से ५ के बीच ३ - ४ अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें दायें नथुने से श्वास लिया, बायें से छोड़ा व बायें से लिया, दायें से छोड़ा । फिर आभ्यंतर बहिर्कुम्भक प्राणायाम करें ।* *🔸विधि : गहरा श्वास लेकर उसे १०० सेकंड तक भीतर रोकें । फिर श्वास धीरे-धीरे बाहर छोड़ दें और स्वाभाविक २-४ श्वास लें । फिर पूरा श्वास बाहर निकालकर ७०-८० सेकंड तक बाहर ही रोके रखें । बाह्य व आभ्यंतर कुम्भक मिलाकर यह १ प्राणायाम हुआ । ऐसे कम से कम ३-५ प्राणायाम अवश्य करने चाहिए । (नये अभ्यासक इन कुम्भकों में समयावधि धीरे-धीरे बढ़ाते हुए दिये गये समय तक पहुँचे । *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
