MyMandirInstall
Profile

Saumya Sharma

230 days ago

हर हर महादेव 🙏🌹🙏 संतों की एक सभा चल रही थी. किसी ने एक दिन एक घड़े में गंगाजल भरकर वहां रखवा दिया ताकि संतजन जब प्यास लगे तो गंगाजल पी सकें. संतों की उस सभा के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था. उसने गंगाजल से भरे घड़े को देखा तो उसे तरह-तरह के विचार आने लगे. वह सोचने लगा- अहा! यह घड़ा कितना भाग्यशाली है! एक तो इसमें किसी तालाब पोखर का नहीं बल्कि गंगाजल भरा गया और दूसरे यह अब सन्तों के काम आयेगा. संतों का स्पर्श मिलेगा, उनकी सेवा का अवसर मिलेगा. ऐसी किस्मत किसी किसी की ही होती है. घड़े ने उसके मन के भाव पढ़ लिए और घड़ा बोल पड़ा- बंधु मैं तो मिट्टी के रूप में शून्य पड़ा था. किसी काम का नहीं था. कभी नहीं लगता था कि भगवान् ने हमारे साथ न्याय किया है. फिर एक दिन एक कुम्हार आया. उसने फावड़ा मार-मारकर हमको खोदा और गधे पर लादकर अपने घर ले गया. वहां ले जाकर हमको उसने रौंदा. फिर पानी डालकर गूंथा. चाकपर चढ़ाकर तेजी से घुमाया, फिर गला काटा. फिर थापी मार-मारकर बराबर किया. बात यहीं नहीं रूकी. उसके बाद आंवे के आग में झोंक दिया जलने को इतने कष्ट सहकर बाहर निकला तो गधे पर लादकर उसने मुझे बाजार में भेज दिया. वहां भी लोग ठोक-ठोककर देख रहे थे कि ठीक है कि नहीं?ठोकने-पीटने के बाद मेरी कीमत लगायी भी तो क्या- बस 20 से 30 रुपये! मैं तो पल-पल यही सोचता रहा कि हे ईश्वर सारे अन्याय मेरे ही साथ करना था. रोज एक नया कष्ट एक नई पीड़ा देते हो. मेरे साथ बस अन्याय ही अन्याय होना लिखा है! भगवान ने कृपा करने की भी योजना बनाई है यह बात थोड़े ही मालूम पड़ती थी! किसी सज्जन ने मुझे खरीद लिया और जब मुझमें गंगाजल भरकर सन्तों की सभा में भेज दिया. तब मुझे आभास हुआ कि कुम्हार का वह फावड़ा चलाना भी भगवान् की कृपा थी. उसका वह गूंथना भी भगवान् की कृपा थी. आग में जलाना भी भगवान् की कृपा थी और बाजार में लोगों के द्वारा ठोके जाना भी भगवान् की कृपा ही थी. अब मालूम पड़ा कि सब भगवान् की कृपा ही कृपा थी! परिस्थितियां हमें तोड़ देती हैं. विचलित कर देती हैं- इतनी विचलित की भगवान के अस्तित्व पर भी प्रश्न उठाने लगते हैं क्यों हम सबमें शक्ति नहीं होती ईश्वर की लीला समझने की, भविष्य में क्या होने वाला है उसे देखने की. इसी नादानी में हम ईश्वर द्वारा कृपा करने से पूर्व की जा रही तैयारी को समझ नहीं पाते. बस कोसना शुरू कर देते हैं कि सारे पूजा-पाठ, सारे जतन कर रहे हैं फिर भी ईश्वर हैं कि प्रसन्न होने और अपनी कृपा बरसाने का नाम ही नहीं ले रहे. पर हृदय से और शांत मन से सोचने का प्रयास कीजिए, क्या सचमुच ऐसा है या फिर हम ईश्वर के विधान को समझ ही नहीं पा रहे? आप अपनी गाड़ी किसी ऐसे व्यक्ति को चलाने को नहीं देते जिसे अच्छे से ड्राइविंग न आती हो तो फिर ईश्वर अपनी कृपा उस व्यक्ति को कैसे सौंप सकते हैं जो अभी मन से पूरा पक्का न हुआ हो. कोई साधारण प्रसाद थोड़े ही है ये, मन से संतत्व का भाव लाना होगा. ईश्वर द्वारा ली जा रही परीक्षा की घड़ी में भी हम सत्य और न्याय के पथ से विचलित नहीं होते तो ईश्वर की अनुकंपा होती जरूर है. किसी के साथ देर तो किसी के साथ सबेर. यह सब पूर्वजन्मों के कर्मों से भी तय होता है कि ईश्वर की कृपादृष्टि में समय कितना लगना है. घड़े की तरह परीक्षा की अवधि में जो सत्यपथ पर टिका रहता है वह अपना जीवन सफल कर लेता है. तो क्या करना चाहिए? धैर्य कैसे रखना चाहिए? इंसान है तो उसका टूटना स्वाभाविक है पर नहीं टूटे इसके लिए क्या करें? संतोष का मार्ग ही विकल्प है. जो प्राप्त है वह भी पर्याप्त है जब यह सोचना शुरू कर देंगे तो आत्मिक आनंद मिलने लगा. संसार का सबसे बड़ा सुखी वह है जो मन के मौज में रहता है. आप यह क्यों नहीं सोचते कि ईश्वर ने आपको जितना दिया है संसार में अनगिनत लोग हैं उन्हें तो उतना भी नहीं मिला है. बस उसे क्यों देखते हो जिसे आपसे ज्यादा प्राप्त है। हर हर महादेव 🙏🌹🙏

Post media

Comments (49)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 7, 2026

हर हर महादेव 🙏 जय शिव शक्ति 🙏 भाई जी सब कुशल है, और ईश्वर से प्रार्थना है 🙏 कि आप भी सपरिवार सकुशल रहें 🙌 परिवार में एक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ है, बस उसी में व्यस्त थे घर की बेटी को कल ही विदा किया है, इसी वजह से मंदिर पर नहीं आ रही थी।

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Feb 7, 2026

हर हर महादेव मां आदिशक्ति आशीर्वाद कृपा सदेव आप और परिवार पर बना रहे आदरणीय क्या हुआ जी कई दिन से आपके लिए चिंतित व्यथित है जी आप तो हमेशा मंदिर पर रहते है लेकिन कई दिन से बहुत कम हैं जी बताओ जी आप और मेरे सम्माननीय परिवार में सब कुछ कुशल है जी क्या हुआ जी कोई तो समस्या है जी आपके जवाब की प्रतिक्षा है जी 🙏🙏🕉️🕉️🚩🚩

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jan 13, 2026

राधे राधे जी 🙏शुभ रात्री वंदन मेरी बहन

Umesh  Sharma

Umesh Sharma

Jan 13, 2026

राधे राधे जय श्री कृष्णा 🌹🌹

Rohit  Patel

Rohit Patel

Jan 12, 2026

जी सौम्या बहन जी... महादेव महादेव...👏👏👏👌👌👌 धन्यवाद जी 💐🙏🤝🤗💞💞💞

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Jan 12, 2026

🌹🌹हर हर महादेव 🌹 शुभ रात्रि वंदन बहना 🌹 आप का हर सपना साकार हो बहना 🌹

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 12, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏 शुभ रात्रि विश्राम 🙏 आने वाला दिन आपके लिए शुभ फलदाई व मंगलमय रहे ☺️ यही प्रार्थना है 🙏🌹☺️

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jan 12, 2026

राधे राधे जी 🌹🙏🌹शुभ रात्री वंदन मेरी बहन 🥀🥀आपका आने वाला कल बेहद खूबसूरत हो🌺

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 12, 2026

पोस्ट प्रशंसा के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद भाई जी 🙏 आने वाला दिन आपके लिए शुभ फलदाई व मंगलमय रहे ☺️ यही प्रार्थना है 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 12, 2026

हर हर महादेव🙏🌹☺️ जीवन में कितनी भी परेशानियां आ जाएं, भोलेनाथ के शरण में बने रहिए, यकीन मानिए सारी परेशानियां आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं, क्योंकिधूप कितनी भी तेज हो, समुंदर को नहीं सुखा सकती ☺️, जय शिव शक्ति 🙏 बाबा भोलेनाथ और मां आदिशक्ति भवानी जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें ☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम भाई जी 🙏🌹☺️