MyMandirInstall
Profile

Rohit Patel

317 days ago

🍁🛕🌺👏~•ॐ•~👏🌺🛕🍁 🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞 🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩 🔱 हर हर महादेव घर घर महादेव 🙏 🌈 *दिनांक - 17 अक्टूबर 2025* 🌈 *दिन - शुक्रवार* 🌈 *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌈 *शक संवत -1947* 🌈 *अयन - दक्षिणायन* 🌈 *ऋतु - शरद ॠतु* 🌈 *मास - कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र आश्विन* 🌈 *पक्ष - कृष्ण* 🌈 *तिथि - एकादशी सुबह 11:12 तक तत्पश्चात द्वादशी* 🌈 *नक्षत्र - मघा दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी* 🌈 *योग - शुक्ल 18 अक्टूबर रात्रि 01:49 तक तत्पश्चात ब्रह्म* 🌈 *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:24 तक* 🌈 *सूर्योदय - 06:36* 🌈 *सूर्यास्त - 06:11* 🌞🙏🌞🙏🌞🙏🌞🙏🌞 🕉️⏭️ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे* 🚩 *व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी,ब्रह्मलीन मातुश्री श्री माॅ महॅगीबाजी का महानिर्वाण दिवस,गोवत्स द्वादशी,तुला संक्रांति,(पुण्यकाल: सुबह 10:02 से शाम 05:46 तक* ✨ *विशेष *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।* ⚜️ *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l* ⚜️ *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।* ⚜️ *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।* ⚜️ *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।* 🌹💞🌹💞🌹💞🌹💞🌹 🍁 *रमा एकादशी* 🍁 ⏩ *17 अक्टूबर, शुक्रवार को रमा एकादशी है।* 🙏🏻 *रमा एकादशी ( यह व्रत बड़े – बड़े पापों को हरनेवाला, चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाला है |* 🪷💐🪷💐🪷💐🪷💐🪷 🍁 *धनतेरस* 🍁 ⏩ *18 अक्टूबर 2025 शनिवार को धनतेरस है ।* 🙏🏻 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था । इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-* ⚜️ *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम् कालेन श्यामया सह ।* *त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥* 🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)* 🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺 🍁 *गोवत्स द्वादशी* 🍁 🙏🏻 *कार्तिक मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन मास) की द्वादशी को गोवत्स द्वादशी कहते हैं । इस दिन यानी 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को दूध देने वाली गाय को उसके बछड़े सहित स्नान कराकर वस्त्र ओढाना चाहिये, गले में पुष्पमाला पहनाना , सींग मढ़ना, चन्दन का तिलक करना तथा ताम्बे के पात्र में सुगन्ध, अक्षत, पुष्प, तिल, और जल का मिश्रण बनाकर निम्न मंत्र से गौ के चरणों का प्रक्षालन करना चाहिये ।* ⚜️ *क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते ।* *सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नमः ॥* 🙏🏻 *(समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से उत्पन्न देवताओं तथा दानवों द्वारा नमस्कृत, सर्वदेवस्वरूपिणी माता तुम्हे बार बार नमस्कार है।)* 🐄 *पूजा के बाद गौ को उड़द के बड़े खिलाकर यह प्रार्थना करनी चाहिए-* ⚜️ *“सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता ।* *सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस ॥* *ततः सर्वमये देवि* *मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरू नन्दिनी ॥“* 🙏🏻 *(हे जगदम्बे ! हे स्वर्गवासिनी देवी ! हे सर्वदेवमयी ! मेरे द्वारा अर्पित इस ग्रास का भक्षण करो । हे समस्त देवताओं द्वारा अलंकृत माता ! नन्दिनी ! मेरा मनोरथ पूर्ण करो।) इसके बाद रात्रि में इष्ट , ब्राम्हण , गौ तथा अपने घर के वृद्धजनों की आरती उतारनी चाहिए।* 🌹🪻🌹🪻🌹🪻🌹🪻🌹 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Post media

Comments (3)

Rohit  Patel

Rohit Patel

Oct 17, 2025

जी रमा जी आप को भी बहुत शुभकामनाएं जी 🌹🙏 ॐ नमो नारायणाय 🪷 ॐ श्रीं 🌺🌺🌹📿🙏 शुभ रात्रि विश्राम जी 🛏️💞💞💞 धन्यवाद जी 💐🤝🤗💞💞💞

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 17, 2025

Rama Ekadashi ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan Shri Hari Vishnu ebm Mata Lakshmi Ji ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar ko Hamesha Sukh Shanti or Samriddhi Pradan Kare 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 17, 2025

🙏‼️ Om Shree Lakshmi Narayan Namo Namah ‼️🙏