MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

436 days ago

🙏‼️ Radhey Radhey ‼️🙏 **************************** Dt.20.Jun.2025 (Friday) एक आदमी हमेशा की तरह अपने नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया। बाल कटाते वक़्त अक्सर देश-दुनिया की बातें हुआ करती थीं। आज भी वे सिनेमा , राजनीति , और खेल जगत , इत्यादि के बारे में बात कर रहे थे कि अचानक *भगवान् के अस्तित्व को लेकर बात होने लगी।* नाई ने कहा , “ देखिये भैया, आपकी तरह मैं *भगवान् के अस्तित्व में यकीन नहीं* रखता।” “ तुम ऐसा क्यों कहते हो ?”, आदमी ने पूछा . “अरे , ये समझना बहुत आसान है , बस गली में जाइए और आप समझ जायेंगे कि भगवान् नहीं है। आप ही बताइए कि अगर भगवान् होते तो क्या इतने लोग बीमार होते ? इतने बच्चे अनाथ होते ? अगर भगवान् होते तो किसी को कोई दर्द कोई तकलीफ नहीं होती, ” नाई ने बोलना जारी रखा , “ मैं ऐसे भगवान के बारे में नहीं सोच सकता जो इन सब चीजों को होने दे। आप ही बताइए *कहाँ है भगवान ?*” आदमी एक क्षण के लिए रुका , कुछ सोचा , पर बहस बढ़े ना, इसलिए चुप ही रहा । नाई ने अपना काम ख़त्म किया और आदमी कुछ सोचते हुए दुकान से बाहर निकला और कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया. . कुछ देर इंतज़ार करने के बाद उसे एक लम्बी दाढ़ी–मूछ वाला अधेड़ व्यक्ति उस तरफ आता दिखाई पड़ा , उसे देखकर लगता था मानो वो कितने दिनों से नहाया-धोया ना हो। आदमी तुरंत नाई कि दुकान में वापस घुस गया और बोला , “ जानते हो इस दुनिया में नाई नहीं होते !” “भला कैसे नहीं होते हैं ?” , नाई ने सवाल किया , “ मैं साक्षात तुम्हारे सामने हूँ!! ” “नहीं ” आदमी ने कहा , “ वो नहीं होते हैं वरना किसी की भी लम्बी दाढ़ी–मूछ नहीं होती पर वो देखो सामने उस आदमी की कितनी लम्बी दाढ़ी-मूछ है !!” “ अरे नहीं भाईसाहब नाई होते हैं, लेकिन बहुत से लोग हमारे पास नहीं आते।” नाई बोला “बिलकुल सही ” आदमी ने नाई को रोकते हुए कहा ,” यही तो बात है , *भगवान भी होते हैं पर लोग उनके करीब नहीं जाते, उन्हें महसूस नहीं करते और ना ही उन्हें खोजने का प्रयास करते हैं, इसीलिए दुनिया में इतना दुःख-दर्द है।”* 🌹🍂जय श्री रा - राधा म - माधव 🍂🌹

Comments (3)

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jun 21, 2025

जय शिव शंभू बाबा भोला नाथ मां पार्वती मैया आशीर्वाद कृपा सभी अभिलाषा पूर्ण हो ॐ नमः शिवाय 🙏🚩

Deepak  karki

Deepak karki

Jun 20, 2025

🙏🌹radhe radhe ji subha ratri ji 🙏🌹

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jun 20, 2025

राधे राधे जी 🙏