
Rama Devi Sahu
1 day ago
*कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि* 1--श्री कृष्ण को एक साधारण स्वच्छ वस्त्र लपेटे 2--मखाने व किशमिश की माला बनाकर गले में पहनाइये 3--श्रीकृष्ण को स्नान पात्र ( थाली / परात) में आमन्त्रित करिये अर्थात बैठाइये 4-- पुष्प व अगरबत्ती से आरती करिये 5 --माला उतार दीजिए 6-- सुगन्धित तेल से श्रीकृष्ण की मालिश करिये 7-- श्रीकृष्ण पर चंदन, हल्दी का लेप करिये 8-- पन्चामृत से स्नान कराएं 🌸शंख में दूध (गाय का) भरें और श्री कृष्ण का अभिषेक करें 🌸फिर, दही भरें और श्री कृष्ण का अभिषेक करें 🌸फिर, घी भरे और श्री कृष्ण का अभिषेक करें 🌸 फिर शहद भरें और श्री कृष्ण का अभिषेक करें 🌸 फिर, गुड के घोल को भरें और श्री कृष्ण का अभिषेक करें इसके बाद सादे जल से अभिषेक करें (यदि पवित्र नदियों का जल जैसे - गंगा, यमुना, नर्मदा आदि मिल जाये तो उससे भी करें) 🌸 अनार के रस को शंख में भर कर श्री कृष्ण का अभिषेक करें 🌸 मौसमी के रस को शंख में भरकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करें 🌸 संतरे के रस को शंख में भरकर श्री कृष्ण का अभिषेक करें ( और भी जिन फलो का रस मिल सके उससे अभिषेक करें) तत्पश्चात सादे जल से अभिषेक कर के साफ सूखे तौलिए से पोछिये 🌸दूसरे थाली में श्री कृष्ण को बैठाइये 🌸फिर गुलाब की पंखुड़ियों से अभिषेक करिये 🌸गेन्दे की पंखुड़ियों से अभिषेक करिये 🌸कमल की पंखुड़ियों से अभिषेक करिये ( और भी जो फूलों की पंखुड़ियाँ मिल सके तो उनसे भी कर सकते हैं) 9-- उन्हें वस्त्र पहनाइये 10-- उपवीत पहनाइये 11- तिलक 12--आभूषण 13-- फूलों की माला 14--इत्र 15- सुगन्धित पुष्प दोनों चरणों में अर्पण करें 16--तुलसी पत्र दोनों चरणों में अर्पण करें 17--धूप 18 -- दीप 19-- भोग निवेदन करिये मौसम के फल घर की बनी मिठाई पूडी सब्जी शेक जैसे - milk shake, banana shake etc खीर , हलवे etc कुछ लोग 56 भोग भी offer करते हैं। 20 -- महाआरती करिये। 21- प्रसाद का वितरण करिये। कृपया अभिषेक करते समय महामंत्र का कीर्तन करते रहिए हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे🦚🌺🙏
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
