
Rama Devi Sahu
135 days ago
*आधे इस्तेमाल किए हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से हमारे स्वास्थ्य पर घातक असर हो सकता है !!* तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। और उसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं। इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। तेल के दोबारा इस्तेमाल से कई बीमारियों को न्योता मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि तेल के दोबारा इस्तेमाल का हमारे स्वास्थ्य पर कैसा असर होता है। रोज़ के खाने में नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाली चीज़ है तेल। लगभग सभी घरों में पूरी, भजिया, तले हुए पकवान खाने में शामिल होते ही हैं। साथ ही पूरी, भजिया, तलने के लिए इस्तेमाल किया गया तेल भी कई लोग दूसरा पदार्थ बनाने के लिए फिर से इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? कि एक बार इस्तेमाल किया हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल करना सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? _नहीं?, तो जान लीजिए।_ तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। और उसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं। इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। तेल के दोबारा इस्तेमाल से कई बीमारियों को न्योता मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि तेल के दोबारा इस्तेमाल का हमारे स्वास्थ्य पर कैसा असर होता है। अगर आप एक बार इस्तेमाल किया हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल करते हैं तो उससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। तेल को लगातार गर्म करने से उसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं और फ्री रेडिकल्स बनते हैं। उससे इसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व बढ़ जाते हैं। और ये तत्व खाने के ज़रिए आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे पेट का कैंसर, पित्ताशय का कैंसर, लिवर का कैंसर आदि रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इस्तेमाल किए हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से हृदय रोग की समस्या भी हो सकती है। एक बार इस्तेमाल किए हुए तेल के दोबारा इस्तेमाल से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ती है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। इस्तेमाल किया हुआ तेल फिर से तेज आंच पर गर्म करने से उसमें मौजूद फैट्स ट्रांस फैट्स में बदल जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। ऐसे तेल का इस्तेमाल करने से हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है। इस्तेमाल किए हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से पेट की समस्याएं बढ़ने की संभावना होती है। इस्तेमाल किया हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल करने से, अल्सर, एसिडिटी, जलन जैसे कई तकलीफें होने की संभावना होती है। साथ ही तेल के दोबारा इस्तेमाल से पाचन में भी दिक्कत होती है। इससे अपच, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। एक बार इस्तेमाल किया हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल करने से चर्बी बढ़कर मोटापा भी बढ़ सकता है। साथ ही इस्तेमाल किए हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करके बनाया गया खाना खाने से डायबिटीज की भी तकलीफ हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल किया हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर हो तो भी तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। पहले से इस्तेमाल किया हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल करने से उसमें से निकलने वाले रेडिकल्स की वजह से, ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। *संकलन- डॉ. प्रमोद ढेरे*
Comments (4)

Rama Devi Sahu
Apr 17, 2026
दुनिया मे सबसे कीमती वही लोग होते है, जिनके पास बैठकर अपना दिल हल्का करने के लिए हमें सोचने की जरूरत नहीं पड़ती.. 🌻🌼🪴आप स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें 🪴🌼🌻

Rama Devi Sahu
Apr 17, 2026
🌹🌹 Jai Shree Shyam 🌹 Shubha Dopahar Jii 🌹🌹

Sanjay Ahlawat
Apr 17, 2026
बहुत ही सुन्दर पोस्ट है धन्यवाद शुभ दोपहर भगवान शिव आपको खुश और स्वस्थ रखें 🙏

Rakesh Kumar
Apr 17, 2026
jai shree shyam 🙏
