
Rama Devi Sahu
1 day ago
🙏 अहोई अष्टमी पर एक छोटी-सी बात, लेकिन बहुत बड़ा संदेश... "माँ-बाप की इज़्ज़त नहीं कर सकते, तो कम से कम उनका अपमान भी मत करो।" जिन माता-पिता ने हमें बोलना सिखाया, चलना सिखाया, उँगली पकड़कर ज़िंदगी की राह दिखाई, अपनी खुशियों का त्याग करके हमारी खुशियों को प्राथमिकता दी, आज अगर वही माता-पिता हमारी बातों, व्यवहार और उपेक्षा से दुखी हैं, तो हमें एक बार अपने संस्कारों के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए। धार्मिक व्रत रखना, पूजा-पाठ करना, मंदिर जाना और भगवान के सामने सिर झुकाना अच्छी बात है, लेकिन जिस घर में माता-पिता का सम्मान नहीं, वहाँ धर्म और संस्कारों की बातें अधूरी हैं। याद रखिए... माता-पिता का सम्मान किसी एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवनभर की जिम्मेदारी है। उनकी हर बात मानना संभव नहीं हो सकता, लेकिन उनसे अपमानजनक व्यवहार करना कभी उचित नहीं हो सकता। इस अहोई अष्टमी पर बस इतनी-सी प्रार्थना है कि हर घर में माता-पिता को सम्मान, प्रेम और सुकून मिले।🙏
Comments (2)

Rama Devi Sahu
Nov 1, 2026
✨कान्हा के ख्वाबों में खो जाओ, सारे गम भूल जाओ शुभ रात्रि✨

R k jangid phulera Jaipur
Nov 1, 2026
जय श्री कृष्णा शुभ रात्रि वंदन जी 🌹🙏
