MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

362 days ago

🙏‼️Jai Shree Ram ‼️🙏 Dt.02.09.2025 (Tuesday ) ************************* . 🌼⚜️ “परेशानी की चट्टान” ⚜️🌼 एक किसान था। उसके खेत में एक पत्थर का एक हिस्सा जमीन से ऊपर निकला हुआ था, जिससे ठोकर खाकर वह कई बार गिर चुका था और कितनी ही बार उससे टकराकर खेती के औजार भी टूट चुके थे। रोजाना की तरह आज भी वह सुबह-सुबह खेती करने पहुँचा और इस बार वही हुआ, किसान का हल पत्थर से टकराकर टूट गया। किसान क्रोधित हो उठा, और उसने निश्चय किया कि आज जो भी हो जाए वह इस चट्टान को जमीन से निकाल कर इस खेत के बाहर फेंक देगा। वह तुरन्त गाँव से ४-५ लोगों को बुला लाया और सभी को लेकर वह उस पत्थर के पास पहुँचा और बोला–‘यह देखो जमीन से निकले चट्टान के इस हिस्से ने मेरा बहुत नुक्सान किया है, और आज हम सभी को मिलकर इसे आज उखाड़कर खेत के बाहर फेंक देना है।’ ऐसा कहते ही वह फावड़े से पत्थर के किनारे वार करने लगा, पर यह क्या ! अभी उसने एक-दो बार ही मारा था कि पूरा का पूरा पत्थर जमीन से बाहर निकल आया। साथ खड़े लोग भी अचरज में पड़ गए और उन्हीं में से एक ने हँसते हुए पूछा–‘क्यों भाई, तुम तो कहते थे कि तुम्हारे खेत के बीच में एक बड़ी सी चट्टान दबी हुई है, पर ये तो एक मामूली सा पत्थर निकला।’ किसान भी आश्चर्य में पड़ गया, सालों से जिसे वह एक भारी-भरकम चट्टान समझ रहा था दरअसल वह बस एक छोटा सा पत्थर था। उसे पछतावा हुआ कि काश उसने पहले ही इसे निकालने का प्रयास किया होता तो ना उसे इतना नुकसान उठाना पड़ता और ना ही दोस्तों के सामने उसका मजाक बनता। हम भी कई बार जिन्दगी में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं को बहुत बड़ा समझ लेते हैं, और उनसे निपटने की बजाय तकलीफ उठाते रहते हैं। जरूरत इस बात की है कि हम बिना समय गंवाएँ उन मुसीबतों से लड़ें, और जब हम ऐसा करेंगे तो कुछ ही समय में चट्टान-सी दिखने वाली समस्या एक छोटे से पत्थर के समान दिखने लगेगी जिसे हम आसानी से हल पाकर आगे बढ़ सकते हैं। ० ० ०

Comments (5)

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 2, 2025

🌹🌹 शुभ मंगलवार जय श्री राम जय बजरंगबली।। प्रभु श्री राम और भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि सदैव आप और आपके पूरे परिवार पर बनी रहे।। अति सुंदर वेरी नाइस पोस्ट जी।।🌹🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 2, 2025

🌹🌹 गुड आफ्टरनून शुभ दोपहर वंदन जी बहन जी।। वेरी वेरी नाइस पोस्ट स्टोरी ‌ कोट्स लाइन।। बहुत ही अच्छी पोस्ट जी बहन जी //धन्यवाद जी राधे राधे जी जय श्री कृष्ण जी।।🌹🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 2, 2025

👌💅 वेरी वेरी नाइस अति सुंदर पोस्ट जी बहन जी 💅👌

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Sep 2, 2025

अति सुंदर अपार सराहनीय बेहद प्रशंसनीय प्रस्तुती कोटि कोटि धन्यवाद जी 👍👍

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Sep 2, 2025

सियाराम चंद्र शंकर हरि ॐ जय जय सियाराम जय जय हनुमान शुभ मंगलवार ये शुभ दिन शुभफलदाई मंगलकारी रहे 🥀🙏