
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
122 days ago
*नक्षत्र वन - दादरा और नागर हवेली* केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली की राजधानी सिलवासा में स्थित है एक विशिष्ट उद्यान जो खगोलीय विषय पर आधारित है. यह उद्यान नक्षत्र वन के नाम से प्रसिद्ध है. भारतीय ज्योतिष प्रणाली के अनुसार निर्मित इस उद्यान में बड़ी संख्या में पौधे और पेड़ हैं, जो राशि चक्र से जुड़े हैं. इस उद्यान का निर्माण कुछ इस प्रकार किया गया है कि ये विभिन्न ग्रहों की गति के साथ पौधों को जोड़ता है. यह उद्यान अपनी औषधीय पौधों सहित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के लिए प्रसिद्ध है. इसकी विशिष्टता एवं अद्वितीय संरचना पर्यटकों के आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है. यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
